फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: PM Narendra Modi will do Sonprayag-Kedarnath ropeway project review

PM Modi Uttarakhand Visit: अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी

Tue, 18 Oct 2022 10:20 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 10:20 AM IST
सार

PM Modi Kedarnath Visit News: प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक जिस क्षेत्र में रापेवे बनेगा, उसकी वीडियोग्राफी की जा चुकी है।  

विज्ञापन
Uttarakhand News: PM Narendra Modi will do Sonprayag-Kedarnath ropeway project review
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami(File Photo)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की समीक्षा करेंगे। 13 किमी लंबे रोपवे निर्माण को पीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक जिस क्षेत्र में रापेवे बनेगा, उसकी वीडियोग्राफी की जा चुकी है। जिसके जरिए प्रधानमंत्री को इस पूरी परियोजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


Uttarakhand: अब 21 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
विज्ञापन


प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए एनएचएआई की रोपवे विंग नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड (राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड) ने परियोजना के निदेशक पंकज कुमार मौर्य के निर्देशन में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण क्षेत्र की वीडियो व फोटोग्राफी की है। उन्होंने बताया कि वीडियो व फोटो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि रोपवे निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। साथ ही चिह्नित किए गए पेड़ों का छपान भी पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मार्च 2023 से रोपवे परियोजना का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

रोपवे में दो मुख्य व दो टेक्निकल स्टेशन होंगे 

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे में सोनप्रयाग व गौरीकुंड मुख्य स्टेशन होंगे। चीरबासा व लिनचोली को टेक्निकल स्टेशन के रूप में संचालित किया जाएगा। यह दोनों स्टेशन आपातकाल में प्रमुखता से उपयोग में लाए जाएंगे। केदारनाथ रोपवे का अंतिम स्टेशन होगा। रोपवे निर्माण के बाद शुरूआती समय में एक घंटे में 2000 यात्री आवाजाही करेंगे जबकि बाद में इसकी क्षमता 3600 यात्रियों की होगी।

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे निर्माण के लिए प्रारंभिक स्तर की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। केदारनाथ भ्रमण के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की जा चुकी है।

- अनिकेत शंकर दुबे, स्थलीय अभियंता, नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed