फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: PM Narendra modi will come kedarnath on 21 october

Uttarakhand: अब 21 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Fri, 14 Oct 2022 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Oct 2022 06:35 PM IST
सार

 PM Narendra modi Kedarnath Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागों को जरूरी निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand news: PM Narendra modi will come kedarnath on 21 october
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 21 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंच सकते हैं। भले ही प्रशासन के पास अभी अंतिम कार्यक्रम नहीं पहुंचा है लेकिन प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर केदारनाथ में तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री बाबा के दर्शनों के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री, केदारनाथ धाम के लिए स्वीकृत सोनप्रयाग-केदारनाथ 13 किमी लंबे रोपवे का शिलान्यास भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


PM Modi Dream Project: केदारनाथ रोपवे को मिली मंजूरी, 30 मिनट में पूरी होगी आठ घंटे की दूरी
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागों को जरूरी निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी छठवीं बार केदारनाथ पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 21 अक्तूबर को केदारनाथ आने की उम्मीद है। अभी भ्रमण को लेकर अंतिम कार्यक्रम नहीं मिला है लेकिन जिला मुख्यालय से केदारनाथ तक प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही है। आगामी चार-पांच दिनों में प्रधानमंत्री के भ्रमण से जुड़ी सभी आवश्यक जरूरतों की धाम में पूर्ति कर दी जाएगी। साथ ही सुरक्षा, संचार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को अगले तीन दिनों में दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। 

पहले पीएम मोदी के 23 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचने की बात हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण के दौरान बाबा केदार के भक्तों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed