फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: PM Narendra Modi Talked to Haridwar Saints and Businessman in mann ki baat

मन की बात: पीएम नरेंद्र मोदी ने इस काम के लिए की बागेश्वर के जगदीश की तारीफ, जानकर आप भी करेंगे सलाम 

Sun, 28 Feb 2021 01:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Feb 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News:  PM Narendra Modi Talked to Haridwar Saints and Businessman in mann ki baat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर @BJP4India

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के जगदीश कुनियाल का जिक्र किया। उन्होंने जगदीश के प्रयासों द्वारा गांव में वापस हरियाली लाने को लेकर उनकी तारीफ की। पीएम ने कहा कि कई साल पहले सूख चुके स्थानीय गदेरों को पुनः रिचार्ज कर जगदीश ने मिसाल पेश की है। कई सालों के अथक प्रयासों व मेहनत की बदौलत उनके आसपास के गांवों में पेयजल संकट को दूर कर दिया है। यही नहीं, उनकी मेहनत की वजह से सिंचाई की समस्या भी दूर हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पीने के पानी की समस्या हमेशा रहती है। खासकर गर्मियों के दिनों में गांवों में पानी की समस्या बहुत ही ज्यादा हो जाती है। जगदीश के प्रयासों से अन्य लोगों को भी जल संचय की सीख मिलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जगदीश के प्रयासों को सराहा। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने ट्वीटर एकाउंट पर पोस्ट किया। 
विज्ञापन

नहीं हुई मन की बात पर, पीएम के संदेश से व्यापारियों में जगी उम्मीद

मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के आयोजन का जिक्र किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को लेकर विशेष कुछ नहीं कहा। एसएमजेएन कॉलेज में रविवार को मन की बात का लाइव प्रसारण देख रहे कुंभनगरी के व्यापारियों में इससे निराशा जरूर हुई, लेकिन व्यापारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री के कुंभ की चर्चा करने से देशभर के श्रद्धालुओं में एक सकारात्मक संदेश गया है। जिसका लाभ व्यापारियों को जरूर मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने देशभर के श्रद्धालुओं को हरिद्वार में दिव्य और भव्य कुम्भ के आयोजन का संदेश दिया है। निश्चित तौर पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे। व्यापारियों को इससे जरूर राहत मिलेगी।
-सुरेश गुलाटी, जिलाध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल

प्रधानमंत्री ने संदेश दिया है कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुम्भ के आयोजन के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री के संदेश से देशभर के लोगों में जागरूकता का संचार होगा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कुम्भ स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके साथ हरिद्वार में यात्री आधारित व्यापार एक बार फिर पटरी पर लौटेगा।
-ओमप्रकाश जमदग्नि, वरिष्ठ व्यापारी नेता

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार के व्यापारियों का कोई जिक्र नहीं किया। कोरोना काल में दोहरी मार झेल रहा व्यापारी, होटल और टूर एण्ड ट्रेवल्स व्यवसायी सरकार की ओर टकटकी लगाकर देख रहा है। कुम्भ में श्रद्धलुओं के आगमन पर बाध्यता जारी रही तो व्यापारियों को बड़ा नुकसान होना तय है।
- संजीव नैयर, महामंत्री, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल

प्रधानमंत्री ने दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुम्भ के आयोजन का संदेश दे दिया है। अब ये प्रदेश सरकार और प्रशासन का काम है कि वे व्यापारियों, होटल और टूर एण्ड ट्रेवल्स व्यवसायियों के हित को देखते हुए व्यवस्था तैयार करे। व्यापारियों और व्यवसायियों को सरकार से बड़ी उम्मीद है।
- प्रदीप कालरा, महामंत्री, शहर व्यापार मण्डल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed