फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: pm narendra modi supporter girl uproar in aam aadmi party jansabha

उत्तराखंड: कर्नल कोठियाल की जनसभा में पहुंची प्रधानमंत्री समर्थक युवती, कहा-पीएम के खिलाफ बोलना गलत

Sat, 25 Sep 2021 05:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल ने आज शनिवार को रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस दौरान जनसभा का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: pm narendra modi supporter girl uproar in aam aadmi party jansabha
girl - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी की नैनीताल में आयोजित जनसभा में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती मंच पर पहुंच गई और पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में बोलने लगी। इससे मौके पर काफी देर तक हंगामा होते रहा।

विज्ञापन


आप लोग उन्हें कौसने से बाज नहीं आ रहे
युवती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और आप लोग उन्हें कौसने से बाज नहीं आ रहे हैं। युवती ने जैसे ही माइक पर बोलना चाहा तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसके हाथ से माइक छीन लिया।
विज्ञापन


युवती ने आप के कार्यक्रम पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि वह कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल से कुछ सवाल पूछना चाहती है, लेकिन हंगामे के बीच पुलिस ने युवती को मंच से दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में युवती ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ बोलना गलत है। इधर, आप नेताओं ने इसे भाजपा की चाल करार दिया है। बोलते-बाेलते उक्त युवती भावुक हो गई।

उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार कर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, जुटी भारी भीड़, तस्वीरें

उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कर्नल रिटा. अजय कोठियाल ने आज शनिवार को रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में उक्त जनसभा आयोजित की गई थी।

जलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए रवाना हुआ काफिला

आप नेता कर्नल कोठियाल ने शनिवार को मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर और तल्लीताल में शहीद मेजर  राजेश अधिकारी और भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोजगार गारंटी यात्रा शुरू की। तल्लीताल से मल्लीताल तक कोठियाल का काफिला जलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए रवाना हुआ।

रामसेवक सभा में आप नेता अजय कोठियाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद सत्ता में आई भाजपा और कांग्रेस जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में भी पूरी तरह विफल रही हैं। यही कारण है कि आज उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित है।

महिलाओं और बुजुर्गों में भी गजब का जज्बा
उन्होंने कहा कि इस सिस्टम में भ्रष्टाचार और चोरी भीतर तक समा चुकी है। उत्तराखंड के युवाओं में गजब की शक्ति है यहां महिलाओं और बुजुर्गों में भी गजब का जज्बा देखने को मिलता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों को मजबूत करें।

कहा कि आम आदमी पार्टी जन समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम है। इस बाबत कोठियाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए गए कार्यों को भी गिनाया। रोजगार गारंटी कार्यक्रम में खासी भीड़ होने से आप के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed