फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: देवभूमि से केजरीवाल की दहाड़, बेरोजगारी पर वार कर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, जुटी भारी भीड़, तस्वीरें

Sun, 19 Sep 2021 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Sep 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal haldwani visit today, watch photos
अरविंद केजरीवाल का कुमाऊं दौरा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार के अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान युवाओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की है। उत्तराखंड में केजरीवाल का यह तीसरा दौरा था और उन्होंने युवा वोटरों को लुभाने के लिए छह बड़ी घोषणाएं कीं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। साथ ही सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी।

uttarakhand Election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal haldwani visit today, watch photos
अरविंद केजरीवाल का कुमाऊं दौरा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दूसरे दलों में जो अच्छे लोग हैं उनका स्वागत है। अरविंद केजरीवाल आज रविवार को उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर हैं।
uttarakhand Election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal haldwani visit today, watch photos
अरविंद केजरीवाल का कुमाऊं दौरा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में मीडिया से मुखाबित होने के बाद अरविंद केजरीवाल तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand Election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal haldwani visit today, watch photos
अरविंद केजरीवाल का कुमाऊं दौरा - फोटो : अमर उजाला
समर्थन में आए कार्यकर्ता और लोग हाथों में तिरंगा लिया संकल्प यात्रा में पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल और कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल के समर्थन में खूब नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
uttarakhand Election 2022: Delhi CM Arvind Kejriwal haldwani visit today, watch photos
अरविंद केजरीवाल का कुमाऊं दौरा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते दो महीनों में केजरीवाल देहरादून का दो बार दौरा कर चुके हैं। रविवार को उनका कुमाऊं क्षेत्र का पहला दौरा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed