फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Petrol diesel will be Decrease in state soon

राहत की खबर : उत्तराखंड में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

Tue, 29 Jun 2021 09:34 AM IST
अलका त्यागी जितेंद्र पपनै/जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर
जितेंद्र पपनै/जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Jun 2021 09:34 AM IST
सार

राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Petrol diesel will be Decrease in state soon
पेट्रोल-डीजल(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

महंगाई को देखते हुए प्रदेश सरकार अब जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऐसे संकेत दिए हैं। रामनगर के ढिकुली में भाजपा के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से खास बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं। राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम करने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए सीट के चयन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव कहां से लड़ना है, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। जहां से आदेश होगा वहां से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कई विधायक अपने यहां से चुनाव लड़ने की पेशकश कर रहे हैं, यह उनके लिए खुशी की बात है। विधानसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में सरकार ने जनता को दी राहत
सीएम ने कहा कि कोरोना काल में सरकार राशन की दुकानों से जनता को कम दामों पर चीनी, गेहूं-चावल मुहैया करा रही है। इससे आम जनता को काफी राहत मिली है। 

पाटकोट में पैराग्लाइडिंग में आ रही बाधाओं को दूर करेगी सरकार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि रामनगर के पाटकोट में पैराग्लाइडिंग में आ रही बाधाओं को सरकार जल्द दूर करेगी, ताकि यहां से भी पैराग्लाइडिंग शुरू हो सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।

प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। पैराग्लाइडिंग में बाधक बन रही बिजली लाइन को हटाने में सरकार सहयोग करेगी। प्रदेश में साहसिक खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रामनगर का पाटकोट उनकी संसदीय सीट में आता है। इस क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। 

सरकारी अस्पताल बनेगा कोविड अस्पताल
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयार है। पीएचसी सेंटर तक को कोविड सेंटर बनाया जा रहा है। रामनगर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप व ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है।

तैयारी पूरी होते ही सरकारी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने का शासनादेश जारी करेगी। सरकारी अस्पताल में चल रहे कार्यों के लिए सरकार की ओर पहले ही धनराशि जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed