फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News period for mining in rivers of reserved area has been extended till 19 June

Uttarakhand: आरक्षित क्षेत्र की नदियों में खनिज निकासी की अवधि बढ़ी, अब 19 जून तक हो सकेगा खनन

Thu, 15 May 2025 09:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 May 2025 09:41 PM IST
सार

राज्य में वन निगम गौला, कोसी, शारदा, दाबका, नंधौर जैसी नदियों में खनन कराता है। यहां पर खनन सत्र 31 मई तक चलता है। इससे वन निगम को अच्छा खास राजस्व मिलता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News period for mining in rivers of reserved area has been extended till 19 June
खनन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश की नदियों में खनन कराने की अवधि बढ़ा दी गई है। अब राज्य में हरिद्वार को छोड़कर वन निगम के तहत जिन नदियों (आरक्षित क्षेत्र) में खनन होता है, वहां पर 19 जून तक खनन हो सकेगा। इससे एक तरफ लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

विज्ञापन


राज्य में वन निगम गौला, कोसी, शारदा, दाबका, नंधौर जैसी नदियों में खनन कराता है। यहां पर खनन सत्र 31 मई तक चलता है। इससे वन निगम को अच्छा खास राजस्व मिलता है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने पिछले साल प्रमुख सचिव वन को पत्र भेजा था, इसमें खनन सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बाद शासन ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को पत्र भेजकर खनन सत्र अवधि को जून तक विस्तारित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


Badrinath Highway: अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग, तेजी से हो रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने अगस्त-2024 को एक पत्र जारी किया था, इसमें मानसून के दौरान खनन न करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि राज्य में मानसून के आकलन करने के लिए मौसम विज्ञान केंद्र से जानकारी प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में शासन में एक बैठक आयोजित की गई।

इसमें प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, वन निगम के प्रबंध निदेशक जीएस पांडे व मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अधिकारी शामिल हुए। प्रबंध निदेशक जीएस पांडे ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 20 जून से मानसून आने की बात कही है। ऐसे में राज्य में हरिद्वार की नदियों को छोड़कर वन निगम के अधीन आने वाली नदियों में 19 जून तक खनन हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed