फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway: Helang-Marwari bypass road will be ready by next year work is progressing rapidly

Badrinath Highway: अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग, तेजी से हो रहा काम

Thu, 15 May 2025 08:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 May 2025 08:27 PM IST
सार

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्मित हो रहे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के साथ ही चीन सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना की आवाजाही के लिए बेहद लाभकारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Badrinath Highway: Helang-Marwari bypass road will be ready by next year work is progressing rapidly
हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी (6.5 किमी) बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्ग पर हिल कटिंग के साथ ही प्रथम चरण का डामर भी बिछाया जा रहा है। अभी तक हाईवे पर करीब चार किलोमीटर की हिल कटिंग का काम पूरा हो गया है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो वर्ष 2026 के अंत तक हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्मित हो रहे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का निर्माण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के साथ ही चीन सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना की आवाजाही के लिए बेहद लाभकारी बताया जा रहा है। यह मार्ग ज्योतिर्मठ से करीब 13 किलोमीटर पहले हेलंग से शुरू होकर ज्योतिर्मठ के दूसरे छोर पर स्थित मारवाड़ी पुल तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


हेलंग और मारवाड़ी से हाईवे की हिल कटिंग होने के साथ ही डबललेन डामरीकरण कार्य भी किया जा रहा है। यह पहले चरण का डामर बिछाया जा रहा है। पूरी सड़क निर्मित होने के बाद इसके ऊपर फिर से डामर बिछाया जाएगा। हाईवे पर एक बड़ा और दो छोटे मोटर पुल भी प्रस्तावित हैं। इनके साथ ही कई जगहों पर कल्वर्ट का निर्माण कार्य भी चल रहा है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य वर्ष 2026 रखा गया है। उम्मीद है कि हाईवे का निर्माण तय समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pushkar Kumbh: देश के प्रथम गांव में 12 साल बाद लगा पुष्कर कुंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

ज्योतिर्मठ भू-धंसाव के कारण प्रभावित रहा मार्ग निर्माण कार्य
वर्ष 2022 के जुलाई माह में सरकार ने बाईपास निर्माण के लिए 190 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जिसके बाद अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू हुआ। मार्ग निर्माण के लिए पेड़ों के कटान के बाद हिल कटिंग शुरू ही हुई थी कि वर्ष 2023 में ज्योतिर्मठ भू-धंसाव की घटना सामने आ गई। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में तत्काल निर्माण कार्यों को रोक दिया गया। जिसके चलते बाईपास मार्ग का निर्माण भी रुक गया। जब मार्ग निर्माण कार्य ठप हुए छह माह से अधिक का समय हो गया तो बीआरओ की मांग पर सरकार ने आईआईटी रुड़की को जियो टेक्निकल सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रिपोर्ट में निर्माण कार्य को सही बताया गया, जिसके बाद बाईपास का निर्माण शुरु हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed