फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Pensions of 970 people receiving benefits from two departments have been stopped

Uttarakhand: दो विभागों से लाभ ले रहे 970 लोगों की पेंशन रोकी, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Thu, 05 Feb 2026 09:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Feb 2026 09:44 PM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार 1377 ऐसे प्रकरण हैं, इनमें से 93 लोगों को मृत्यु और 314 को सत्यापन के बाद अन्य कारणों से पोर्टल से हटा दिया गया था। अभी 970 लोग ऐसे हैं, जो दोहरी पेंशन ले रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Pensions of 970 people receiving benefits from two departments have been stopped
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

समाज कल्याण विभाग ने 970 लोगों की पेंशन रोक दी है। ये वह लोग हैं, जो अपने विभागों के साथ ही समाज कल्याण विभाग से भी पेंशन ले रहे थे। विभाग मामले की पड़ताल में जुट गया है। जो जानकारी सामने आ रही है, उससे पता चलता है कि यह खेल 12 साल से चल रहा है।

विज्ञापन


विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो चुके 1377 कर्मचारी अपने विभाग के साथ ही राज्य आंदोलनकारी पेंशन समेत अन्य तरह की पेंशन भी ले रहे हैं। कैग के डाटा विश्लेषण व सत्यापन में दोहरी पेंशन लेने का मामला खुला था। इस संबंध में कैग ने शासन को पत्र भेजा था। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मामले की तह तक जाने के लिए समाज कल्याण विभाग ट्रेजरी विभाग से भी मदद ले रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार 1377 ऐसे प्रकरण हैं, इनमें से 93 लोगों को मृत्यु और 314 को सत्यापन के बाद अन्य कारणों से पोर्टल से हटा दिया गया था। अभी 970 लोग ऐसे हैं, जो दोहरी पेंशन ले रहे हैं। समाज कल्याण निदेशक डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। 970 लोगों की पेंशन रोकने की जानकारी दे दी गई है। आगे विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद शासन स्तर से संबंधित लोगों से रिकवरी समेत अन्य कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kotdwar:  सांसद चंद्रशेखर सहित नेताओं के पहुंचने की खबर, पुलिस प्रशासन अलर्ट, मोहम्मद दीपक को लेकर मचा घमासान

Trending Videos

राज्य आंदोलनकारी की पेंशन भी ले रहे 565 लोग
समाज कल्याण विभाग के अनुसार 970 लोग दोहरी पेंशन ले रहे हैं, इनमें से 565 राज्य आंदोलनकारी या स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन ले रहे हैं। 405 अन्य लोग अन्य किस विभाग से पेंशन ले रहे हैं, उनके बारे में ट्रेजरी विभाग से जानकारी मांगी गई है।

2013-14 साल से चल रहा था खेल
दोहरी पेंशन लेने का खेल एक-दो साल से नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा है। जो जानकारी सामने आई है। उससे पता चलता है कि यह गड़बड़ी वर्ष 2013-2014 से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed