फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Chandrasekhar and some other political figures arriving Police on high alert in Kotdwar Uttarakhand news

Kotdwar: सांसद चंद्रशेखर सहित नेताओं के पहुंचने की खबर, पुलिस प्रशासन अलर्ट, मोहम्मद दीपक को लेकर मचा घमासान

Thu, 05 Feb 2026 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:15 PM IST
सार

कोटद्वार नगर के पटेल मार्ग स्थित वकील अहमद की कपड़े की दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन पक्षों पर मुकदमे दर्ज किए हैं। अब सांसद चंद्रशेखर समेत कुछ नेताओं के कोटद्वार पहुंचकर माहौल खराब करने की आशंका से पुलिस फोर्स अलर्ट है।

विज्ञापन
MP Chandrasekhar and some other political figures arriving Police on high alert in Kotdwar Uttarakhand news
कोटद्वार में पुलिस बल तैनात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोटद्वार में सांसद चंद्रशेखर समेत कुछ राजनीतिक शख्सियतों के पहुंचने की खबर पर पौड़ी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यूपी से आने वाले वाहनों को लौटाया जा रहा है। स्वयं एसएसपी ने भी डेरा डालते हुए पुलिस प्रशासन को ब्रीफ किया है। पुलिस बल पैदल मार्च कर रहा है। सघन चेकिंग चल रही है।

विज्ञापन


कोटद्वार में दीपक कुमार द्वारा खुद को मोहम्मद दीपक कहने के बाद से मचे घमासान में राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ी हुई है। मुस्लिम समाज के लोग और यूपी, उत्तराखंड के विपक्षी दल दीपक का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून गुंजन हत्याकांड: पांव सब जमे रहे जिंदगी फिसल गई...सहेली बोली-पास खड़े लोग आगे आते तो बच सकती थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं के ट्वीट करने से माहौल गरमाया हुआ है। कोतवाली पुलिस ने इस विवाद में पहला मुकदमा दुकानदार वकील अहमद की ओर से बजरंग दल के अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। दूसरा मुकदमा बजरंग दल कार्यकर्ता कमलपाल की ओर से दीपक उर्फ अक्की (मोहम्मद दीपक) व कांग्रेस नेता विजय रावत समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। 

तीसरा मुकदमा खुद बाजार चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार की ओर से देहरादून और हरिद्वार से हंगामा करने आए बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि बजरंग दल की तर्ज पर यदि दीपक को समर्थन देने वाले भी कोटद्वार पहुंचे तो माहौल खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed