{"_id":"6a45e63c851dab672d0abfe6","slug":"uttarakhand-news-pc-dhyani-is-the-new-md-of-upcl-ak-singh-takes-charge-of-ujvnl-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: पीसी ध्यानी यूपीसीएल के नए एमडी, यूजेवीएनएल की कमान एके सिंह को, आज जारी होंगे आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: पीसी ध्यानी यूपीसीएल के नए एमडी, यूजेवीएनएल की कमान एके सिंह को, आज जारी होंगे आदेश
Thu, 02 Jul 2026 09:50 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:50 AM IST
सार
प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है। आज आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएलप्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को सचिवालय में साक्षात्कार हुए। इस दौरान इन पदों के लिए 14 आवेदक आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद यूपीसीएल में पीसी ध्यानी और यूजेवीएनएल में एके सिंह को एमडी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Chamoli Rain: ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, पगनो गांव में घर में घुसा मलबा; दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे भी बंद
विज्ञापन
ऊर्जा निगमों में प्रबंध निदेशकों की कुर्सी लंबे समय से प्रभारी व्यवस्था के भरोसे चल रही है। शासन स्तर से यहां एमडी की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। इसके लिए 18 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 16 को शासन ने साक्षात्कार का बुलावा भेजा था। बुधवार को इनमें से 14 ने साक्षात्कार दिया। प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है। आज आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन