फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Pawandeep Rajan and Arunita reached Omkareshwar temple, took blessings of Lord Kedarnath

उत्तराखंड: ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे पवनदीप राजन और अरुणिता, लिया भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद

Sun, 19 Dec 2021 06:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Dec 2021 06:35 PM IST
सार

रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे इंडियन आइडल 2020-21 के विजेता व उत्तराखंड के चंपावत जिला निवासी पवनदीप राज और शो में साथ रही अरुणिता पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Pawandeep Rajan and Arunita reached Omkareshwar temple, took blessings of Lord Kedarnath
पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेलीविजन शो इंडियन आइडियल विजेता पवनदीप राजन व अरुणिता कांचीलाल ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों से भेंटकर आशीर्वाद भी लिया। दोपहर को वह, चंपावत के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की
रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे इंडियन आइडल 2020-21 के विजेता व उत्तराखंड के चंपावत जिला निवासी पवनदीप राज और शो में साथ रही अरुणिता पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए। मौके पर पुजारी गंगाधर लिंग से भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना कराते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। लगभग 15 मिनट पूजा-अर्चना करते हुए आराध्य का जलाभिषेक भी किया।
विज्ञापन


भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का संकल्प लिया था
इसके उपरांत उन्होंने यात्राकाल में केदारनाथ में रहे मुख्य पुजारी बागेश लिंग से विशेष भेंट की। मंदिर के समालिया (भगवान का भोग बनाने वाले) संजय तिवारी ने बताया कि पवनदीप राजन ने इस वर्ष सावन में केदारनाथ में प्रत्येक सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वह, स्वयं भी यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शन को धाम पहुंचना चाहते थे लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए। इस कारण उन्होंने अब, पंचकेदार शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचकर बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर अपने संकल्प का निर्वहन किया। दोपहर बाद वे चंपावत के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed