{"_id":"6707afe6e28ddea8f607d69c","slug":"uttarakhand-news-paraglider-drawing-in-tehri-lake-during-training-sdrf-jawans-saved-his-life-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रशिक्षण के दाैरान अचानक टिहरी झील में गिरा पैराग्लाइडर, देवदूत बनकर SDRF के जवानों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रशिक्षण के दाैरान अचानक टिहरी झील में गिरा पैराग्लाइडर, देवदूत बनकर SDRF के जवानों ने बचाई जान
Thu, 10 Oct 2024 04:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:22 PM IST
सार
Uttarakhand News: पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।
विज्ञापन
टिहरी झील में डूब रहे पैराग्लाइडर को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर अचानक असंतुलित होकर कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया। इस दाैरान झील में डूब रहे पैराग्लाइडर के लिए एसडीआरएफ के जवान देवदूत बनकर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद, बर्फबारी के बीच पढ़ी गई अंतिम अरदास
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम बिना देरी किए तत्काल मुख्य आरक्षी राकेश रावत के नेतृत्व में मोटर बोट की सहायता से युवक ऋषि(26) निवासी नैनीताल तक पहुंची और उसे सकुशल बोट में चढ़ाया।