फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: OPD services Started again in Rishikesh AIIMS after 83 days

ऋषिकेश: एम्स में 83 दिन बाद ओपीडी सेवाएं हुईं बहाल, मरीजों को मिली बड़ी राहत  

Tue, 13 Jul 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Jul 2021 02:30 AM IST
सार

19 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर के बीच सामान्य मरीजों की सुरक्षा के लिए एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: OPD services Started again in Rishikesh AIIMS after 83 days
ऋषिकेश एम्स - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में 83 दिन बाद ओपीडी सेवाएं दोबारा शुरू हो गई हैं। ओपीडी सेवाएं बहाल होने से एम्स में इलाज के लिए इंतजार कर रहे उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पहले दिन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 2500 मरीजों का पंजीकरण किया गया। 

विज्ञापन


कोरोना के साथ एम्स के विशेषज्ञ ब्लैक फंगस और एस्परजिलोसिस जैसे जानलेवा फंगस की दोहरी चुनौती का सामना कर रहे थे। हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए एम्स प्रशासन ने वर्चुअल ओपीडी और टेली नर्सिंग जैसी सेवाओं शुरू किया था।
विज्ञापन


मरीजों को घर बैठे वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से विशेषज्ञ परामर्श मुहैया कराया जा रहा था। लेकिन अब कोरोना संक्रमण कम होने के साथ एम्स प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को बहाल कर दिया है। जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक, ऑर्थोपैडिक, सर्जिकल ओंकोलॉजी, मेडिकल ओंकोलॉजी, डर्मिटोलॉजी, ईएनटी, यूरोलॉजी, पीएमआर, मनोचिकित्सा, पल्मोनरी मेडिसिन आदि विभागों के चिकित्सक ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह सात बजे से ही ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की जबरदस्त भीड़ रही। सुबह 8.30 बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंजीकरण शुरू हुए। दोपहर करीब 11 बजे तक दो हजार मरीज का पंजीकरण किया जा चुका था। पंजीकरण के बाद मरीजों को टोकन नॉन कोविड एरिया में भेजा जा रहा था। जहां मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 2500 मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। 

एम्स ने शारीरिक दूरी बनाने की अपील

रजिस्ट्रेशन काउंटर और नॉन कोविड एरिया में बैठे मरीजों और उनके तीमारदारों को कर्मचारी लगातार मास्क को ठीक से पहनने और शारीरिक दूरी बनाने के निर्देश दे रहे थे। इसके बावजूद कई मरीज और उनके तीमादार शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। एम्स प्रशासन मरीजों ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर और नॉन कोविड एरिया में फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील की है।

कोरोना की संक्रमण दर कम होने के साथ ओपीडी में मरीज देखे जा रहे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। सोमवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 2500 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। मरीजों की सुविधा अनुसार ओपीडी सेवाओं में इजाफा किया जा रहा है। 
- हरीश मोहन थपलियाल, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed