{"_id":"669a266f4d02c7f79d0b37ad","slug":"uttarakhand-news-online-booking-of-homestays-starts-tourists-can-apply-here-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अच्छी खबर...होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, पर्यटक यहां कर सकते हैं अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अच्छी खबर...होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, पर्यटक यहां कर सकते हैं अप्लाई
Fri, 19 Jul 2024 02:13 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:13 PM IST
सार
Uttarakhand News: पोर्टल पर होमस्टे संचालकों को एक समझौते पर हस्ताक्षर कर और होमस्टे की पूरी जानकारी देकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में होम स्टे की अब ऑनलाइन बुकिंग सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने पहली बार होम स्टे बुकिंग के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से होमस्टे की बुकिंग करने पर संचालकों से कोई शुल्क या कमीशन नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में पांच हजार से अधिक होम स्टे पंजीकृत हैं, आने वाले समय में वेलनेस सेंटरों को भी होमस्टे से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.uttarastays.com पोर्टल की शुरूआत की। इस पोर्टल पर होमस्टे संचालकों को एक समझौते पर हस्ताक्षर कर और होमस्टे की पूरी जानकारी देकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
Uttarakhand: सरकारी अस्पतालों में अब इलाज सस्ता, लागू होगा एक पर्ची एक शुल्क, मरीजों को इनपर भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन
इस पोर्टल से होम स्टे की मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। होमस्टे में ठहरने वाले पर्यटकों को बुकिंग पोर्टल पर रेटिंग देने की सुविधा होगी, जिससे होम स्टे की सेवाओं को लेकर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं से संचालकों को सुधार करने का अवसर मिलेगा।
होम स्टे बनाने के लिए सब्सिडी के साथ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अब होम स्टे को मार्केटिंग सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल शुरू किया गया। प्रदेश में पांच हजार से होम स्टे पंजीकृत हैं। जो ऑनलाइन बुकिंग के लिए पोर्टल में पंजीकरण करा सकते हैं।
- सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद