{"_id":"60470ed48ebc3ec39f5dbb78","slug":"uttarakhand-news-old-pension-mahapanchayat-will-held-in-chhattisgarh-on-13-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली मामला: छत्तीसगढ़ में 13 मार्च को होगी पुरानी पेंशन महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली मामला: छत्तीसगढ़ में 13 मार्च को होगी पुरानी पेंशन महापंचायत
Tue, 09 Mar 2021 11:40 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:40 AM IST
सार
- राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने दूसरे राज्यों में भी बढ़ाए कदम
विज्ञापन
पेंशन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 13 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महापंचायत होगी। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा देश के अलग-अलग राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार संघर्षरत है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में आगामी 13 मार्च को रायपुर, छत्तीसगढ़ में देशभर में अब तक की सबसे बड़ी पुरानी पेंशन महापंचायत होगी। जिसमें देश भर से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। यह महापंचायत पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगे की रणनीति तैयार करेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 50 हजार एनपीएस कार्मिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह आयोजन संजय शर्मा, विरेंद्र दुबे के नेतृत्व में किया जाएगा। अध्यक्ष रावत ने कहा कि देश के एनपीएस कार्मिक सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन न होने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। जिससे कई एनपीएस कार्मिक आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं, जो कि अत्यन्त चिंताजनक है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार एवं सभी राज्य सरकारों को गंभीरता से विचार करना होगा। यह देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिकों के साथ घोर अन्याय है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के बिना मजबूत नहीं महिलाएं
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष योगिता पंत ने प्रदेश की समस्त महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए। हिमालय से कलेजे को लेकर इस राज्य के विकास का बोझ ढोती महिलाओं के साथ किसी सरकार ने न्याय नहीं किया।
मोर्चे के संयुक्त मंडलीय संयुक्त मंत्री सौरभ नौटियाल ने कहा कि संयुक्त मोर्चा एक मात्र ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। सात मार्च को हजारों कार्मिकों की आक्रोश रैली के बाद कोटद्वार कार्यकारिणी ने उप जिलापिधकारी को ज्ञापन सौंपा। पुरानी पेंशन पर सरकार से बहाल की मांग की।