फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: NSA ajeet dobhal reached rishikesh in personal program

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, शुक्रवार को जाएंगे अपने पैतृक गांव

Thu, 22 Oct 2020 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Oct 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: NSA ajeet dobhal reached rishikesh in personal program
अजीत डोवाल - फोटो : social media

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (एनएसए) बृहस्पतिवार देर शाम पौने आठ बजे तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। जहां वे मुनिकीरेती, स्वार्गाश्रम क्षेत्र स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पूर्व उनके आश्रम पहुंचने पर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि की अगुवाई में ऋषिकुमारों ने एनएसए डोभाल का मंत्रोचारण के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


एनएसए के अजीत डोभाल पत्नी अनु डोभाल के साथ नई दिल्ली से सड़क मार्ग से यहां निजी दौरे पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पौड़ी जिले के कोट ब्लाक स्थित घीड़ी गांव का रुख करेंगे।
विज्ञापन



चूंकि उनका यह दौरा गुप्त रखा गया था, इसलिए पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने उनके आने-जाने की कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी। जबकि उनके आगमन से पूर्व टिहरी, पौड़ी और देहरादून की पुलिस विभिन्न नाकों पर मुस्तैद दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा आरती में नहीं हो पाए शामिल

आश्रम के आस-पास भी पुलिस की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं। घाट पर भी हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी। बृहस्पतिवार शाम उनके यहां पहुंचने पर स्वार्गाश्रम स्थित परमार्थ घाट पर उनके गंगा आरती में शामिल होने का कार्यक्रम बताया जा रहा था।

इसके लिए आश्रम की ओर से तैयारी भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन वे गंगा आरती के समय तक नहीं पहुंच पाए। डोभाल करीब 7.45 पर आश्रम पहुंचे। जहां से वे सीधे आश्रम में प्रवेश कर गए। इसके बाद आश्रम के गेट को बंद कर दिया गया।

बताया जा रहा है औपचारिक स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने देर तक आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के साथ बातचीत की। इसके बाद वे अपने कक्ष में विश्राम के लिए चले गए। इस दौरान एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी, आईजी इंटेलिजेंस एपी सुमन आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed