फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Now only uttarakhand permanent residents will be registered in Upnl

उत्तराखंड: अब उपनल में केवल राज्य के स्थाई निवासियों का होगा पंजीकरण 

Thu, 23 Sep 2021 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Sep 2021 12:43 PM IST
सार

उपनल की वेबसाइट पर गुरुवार यानी आज से केवल उत्तराखंड मूल के लोगों का ही पंजीकरण मान्य होगा। इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand news: Now only uttarakhand permanent residents will be registered in Upnl
गणेश जोशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) की वेबसाइट पर अब उत्तराखंड के बाहरी लोगों का पंजीकरण मान्य नहीं होगा। सैनिक कल्याण अधिकारियों की बैठक लेते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस संबंध में कुछ समय से उनके पास शिकायतें पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लिया संज्ञान
जिसके आधार पर उन्होंने फैसला लिया है कि अब उपनल की वेबसाइट पर वही लोग पंजीकरण करा सकेंगे, जिसके पास उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र होगा। उन्होंने कहा इस संबंध में आगे से कोई हिलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बिष्ट और उप महाप्रबंधक मेजर रौतेला उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि उपनल का गठन सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए किया गया था। जिसके माध्यम से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें तमाम दूसरे प्रदेशों के लोगों का पंजीकरण भी किया जाने लगा। जिसका कई स्तरों पर विरोध भी हुआ। अब इस मामले में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed