{"_id":"6123e3bb8ebc3e799f4ad4f8","slug":"uttarakhand-news-nine-member-coordination-committee-will-raise-voice-of-farmers-against-agriculture-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून का विरोध: उत्तराखंड में किसानों की आवाज बुलंद करेगी नौ सदस्यीय तालमेल कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून का विरोध: उत्तराखंड में किसानों की आवाज बुलंद करेगी नौ सदस्यीय तालमेल कमेटी
Mon, 23 Aug 2021 11:40 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
कृषि कानूनों को रद्द करने और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं समाधान के लिए उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के किसानों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का एलान किया है। इसे लेकर सोमवार को किसानों के सात संगठनों ने मिलकर जिला स्तरीय नौ सदस्यीय संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी का गठन किया। कमेटी के निर्णयों को सभी संगठनों को मानना होगा।
विज्ञापन
आवास विकास गुरुद्वारे में नवाबगंज गुरुद्वारे के प्रमुख बाबा अनूप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक में तराई किसान संगठन, भारतीय सिख संगठन, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी), भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), किसान महासभा, भारतीय किसान यूनियन (उगरांहा) और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में कृषि कानूनों समेत किसानों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बाबा अनूप सिंह ने कहा कि सभी संगठनों की ओर से निर्णय लेकर एक संयुक्त किसान मोर्चा बनाया गया है। इस तालमेल कमेटी के सदस्य जो भी निर्णय लेंगे, उसे सभी संगठनों को मानना होगा। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों के एकजुट होने से किसान आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
वहां पर करम सिंह पड्डा, हरजिंदर सिंह संधू, इकबाल सिंह चीमा, गुरनाम सिंह, मलूक सिंह खिंडा, कर्नल प्रमोद शर्मा, जसबीर सिंह, अवतार सिंह, साहब सिंह शेखोन, गुरजीत सिंह, प्रगट सिंह, निशान सिंह, अजविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
कमेटी में इन्हें किया गया शामिल
-दलजीत सिंह रंधावा (भारतीय किसान यूनियन, टिकैत )
-गुरसेवक सिंह मोहर (भारतीय किसान यूनियन, चढूनी )
-सलविंदर सिंह (तराई किसान संगठन )
-कुलदीप सिंह (अखिल भारतीय किसान सभा )
- संतोख सिंह (संयुक्त किसान मोर्चा )
-विक्रम सिंह विर्क (संयुक्त किसान मोर्चा )
-वीर सिंह (संयुक्त किसान मोर्चा )
- अवतार सिंह तारू (संयुक्त किसान मोर्चा )
- तरविंदर सिंह मारवाह (संयुक्त किसान मोर्चा )