फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News New steel girder bridge will be built to connect China border in Uttarkashi

उत्तरकाशी: चीन सीमा को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा नया स्टील गार्डर पुल, जवानों को निगरानी में होगी सुविधा

Wed, 27 Sep 2023 06:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Sep 2023 06:47 PM IST
सार

Uttarakhand News: सीमांत जनपद उत्तरकाशी में चोरगाड पुल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है जो भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में स्थित है और चीन सीमा को जोड़ता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News New steel girder bridge will be built to connect China border in Uttarkashi
नेलांग घाटी में चौरगाड नदी पर क्षतिग्रस्त पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले चोरगाड नदी पर टूटे पुल की जगह नए स्टील गार्डर पैदल पुल का निर्माण होगा। बीते अगस्त में यहां बना पैदल पुल नदी के उफान पर आने से टूट गया था जिसके बाद से यहां सेना व आईटीबीपी के जवानों को सीमा क्षेत्र की निगरानी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सीमांत जनपद उत्तरकाशी में चोरगाड पुल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है जो भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में स्थित है और चीन सीमा को जोड़ता है। पुल का इस्तेमाल भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए रेकी व पेट्रोलिंग कार्यों के लिए करते हैं, लेकिन बीते अगस्त में जाड़ गंगा की सहायक चोरगाड नदी के उफान पर आने से पुल टूटने के बाद से सेना व आईटीबीपी को सीमा क्षेत्र तक आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


देहरादून: पुष्पांजलि ग्रुप पर कसा पुलिस का शिकंजा, 41 बैंक खाते किए फ्रीज, मिला 205 करोड़ का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुल टूटा था तो आईटीबीपी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र को दी थी। इस पर जिला प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी को स्थलीय निरीक्षण कर नए पुल के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

डीपीआर तैयार

निर्देशों के क्रम में विभाग ने नए पुल के लिए डीपीआर तैयार करने का काम पूरा कर लिया है। विभाग के एई धर्मवीर सिंह तोमर ने बताया कि चोरगाड नदी के उफान पर आने से पुराने पुल के पिलर टूटते ही पुल गिर गया था जिसके स्थान पर 27 मीटर स्पान का नया पुल बनाया जाएगा।

बताया कि 50.88 लाख की लागत से बनाए जाने वाला पुल स्टील गार्डर पैदल पुल होगा। पुल की डीपीआर तैयार कर गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन को भेजी गई है जिनकी ओर से पुल निर्माण के लिए बजट मुहैया कराने के बाद छह माह में पुल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed