फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: New Governor Lt Gen Gurmeet Singh may take oath on 15 September

उत्तराखंड: नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह 15 सितंबर को ले सकते हैं शपथ 

Fri, 10 Sep 2021 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

Gurmeet Singh New Governor of Uttarakhand: बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: New Governor Lt Gen Gurmeet Singh may take oath on 15 September
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 15 सितंबर को राज्यपाल पद की शपथ ले सकते हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन की ओर से उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: चीन और पाकिस्तान से जुड़े विषयों के माहिर हैं नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह
विज्ञापन


बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। राज्यपाल के सचिव बीके संत के मुताबिक नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर अभी तिथि तय नहीं है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि 15 सितंबर को नए राज्यपाल शपथ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने जताई खुशी 
पूर्व सैन्य अफसर को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर प्रदेश के पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई है। सेवानिवृत्त मेजर जनरल ओपी सोनी, ब्रिगेडियर प्रवीण जोशी, कर्नल एनसी पंत, कर्नल एस चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह प्रदेश के पहले ऐसे राज्यपाल हैं जो पूर्व सैन्य अफसर हैं। सैन्यधाम कहे जाने वाले उत्तराखंड में पूर्व सैन्य अफसर के राज्यपाल बनने पर पूर्व सैनिकों में खुशी है।

अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। सीमा से जुड़े मसलों और सैन्य विषयों पर वार्तालाप के लिए सात बार से ज्यादा वह चीन के दौरे कर चुके हैं। इसी सिलसिले में वह दो बार पाकिस्तान का भी दौरा कर चुके हैं।

वह ईरान में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के प्रेक्षक भी रह चुके हैं। ईरान-ईराक सीमा पर उनका काम शानदार रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) कार्यवा क जैसे एनजीओ में अहम रोल निभाते रहे हैं । यह संगठन ऐसे विशिष्ट लोगों से संबंधित है जो अपनी आय का 10 फीसदी समाज सेवा में देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed