फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: new districts will not be formed now, CM pushkar singh dhami says - will be considered after commission report

उत्तराखंड: ...तो अभी नहीं होगा नए जिलों का गठन, सीएम ने कहा- आयोग की रिपोर्ट आने के बाद होगा विचार

Sat, 13 Nov 2021 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Nov 2021 12:55 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में पत्रकार वार्ता में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर पहले से आयोग बना है। आयोग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand news: new districts will not be formed now, CM pushkar singh dhami says - will be considered after commission report
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इन दिनों जिले की मांग को लेकर डीडीहाट और यमुनोत्री में लोग आंदोलन कर रहे हैं। रानीखेत और काशीपुर में भी जिला गठन की मांग उठ रही है, लेकिन पिथौरागढ़ में सीएम के बयान के बाद हाल फिलहाल इन जिलों के अस्तित्व में आने की संभावनाओं को झटका लगा है।

विज्ञापन


तेजी से चल रही है 24 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया
पिथौरागढ़ में पत्रकार वार्ता में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर पहले से आयोग बना है। आयोग की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा। प्रदेश के सरकारी विभागों में 24 हजार पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। 

विज्ञापन

शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ शहर का अब काफी विस्तार हो चुका है। इसके साथ ही प्रदेश के बड़े शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शरदोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। इगास पर्व पर अवकाश को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी लोक संस्कृति से जुड़ा है। आने वाली पीढ़ी भी इस बारे में जाने और यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जा सके इसके लिए यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वहां कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया मौजूद रहे।  


सस्ती, सुगम हवाई सेवा के लिए प्रयासरत : सीएम
नैनीसैनी एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवा के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैनीसैनी से विमान सेवा शुरू करने के संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत हुई है। पिथौरागढ़ से नियमित के साथ-साथ सुगम, सस्ती हवाई सेवा पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए शुरू हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

प्रशासन ने अनशनकारियों को कराया अस्पताल में भर्ती
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग के लिए अनशन पर बैठे दो अनशनकारियों को प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तीन अनशनकारी अब भी अनशन पर बैठे हैं। यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति के बैनर तले एक नवंबर से तहसील परिसर में आमरण अनशन किया जा रहा है। एक नवंबर को बुजुर्ग वासुवानंद अनशन पर बैठे थे। उन्हें प्रशासन ने कुछ दिन बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया था।


इसके बाद कुछ और लोग आमरण अनशन पर बैठ गए थे। शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने पुलिस की मदद से अनशनकारी निहाल सिंह बिष्ट व किशन सिंह को जबरन उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती कराया। वहीं शूरवीर सिंह, अतोल, हरि सिंह अब भी अनशन पर डटे हैं। आंदोलनकारी महिपाल असवाल ने कहा कि प्रशासन आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। बावजूद इसके जबरन उन्हें उठाया गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed