फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Molestation Case filed against Roorkee Mayor After court order

उत्तराखंड: कोर्ट के आदेश पर रुड़की मेयर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 19 Feb 2021 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Feb 2021 09:34 PM IST
सार

  • कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार रात गंगनहर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
  • मेयर के भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला से मारपीट का मुकदमा दर्ज
     

विज्ञापन
Uttarakhand News: Molestation Case filed against Roorkee Mayor After court order
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मेयर गौरव गोयल के खिलाफ महिला से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मेयर के भाई समेत पांच अन्य लोगों पर भी महिला से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। महिला ने दो महीने पहले मेयर पर कैंप कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। उसके पति पर पूर्व में दर्ज हुए मुकदमे के साथ आरोपों को जोड़ते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच महिला ने कोर्ट की शरण ली।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने दिसंबर 2020 में मेयर गौरव गोयल के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेयर के घर पर उसके पति काम करते थे। 22 दिसंबर को मेयर ने पति को घर बुलाया था। इस बीच पति के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा जेल भिजवा दिया था। आरोप था कि मेयर ने 25 दिसंबर को एक व्यक्ति से संदेश भिजवाया कि अगर वह पति को छुड़ाना चाहती है तो कैंप कार्यालय पर आकर मिले।
विज्ञापन


इस पर वह अपनी सास के साथ मेयर के कैंप कार्यालय पहुंची। आरोप है कि कैंप कार्यालय में मेयर ने सास को बाहर बैठा दिया था और उससे अकेले में बात करने को कहा। महिला ने आरोप लगाया था कि मेयर ने पति को जेल से छुड़ाने के बहाने छेड़खानी की थी। विरोध करने पर मेयर के भाई और अन्य लोगों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी तरह जान बचाकर भागी थी। महिला ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस महिला के पति पर दर्ज मुकदमे के साथ ही महिला की तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही थी। इसी बीच महिला कोर्ट चली गई। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए।


कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मेयर गौरव गोयल के खिलाफ छेड़खानी, मेयर के भाई राजीव गोयल निवासी पुरानी तहसील, मेयर के पीए आलोक सैनी निवासी शेरपुर, सार्थक गोयल निवासी आवास विकास कॉलोनी, मनोज कश्यप निवासी सुनहरा, अनुज सिंह निवासी गांव मेहवड़ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस संबंध में मेयर गौरव गोयल का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया, लेकिन मोबाइल ऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed