फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Modern Land Port to be Built on India-Nepal Border; 500 Crore Sanctioned to Facilitate Trade

Uttarakhand: भारत-नेपाल सीमा पर बनेगा आधुनिक लैंड पोर्ट, 500 करोड़ की स्वीकृति, व्यापार होगा सुगम

Mon, 27 Apr 2026 09:36 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 09:36 PM IST
सार

सीएम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला व झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन व आधारभूत ढांचे पर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand news Modern Land Port to be Built on India-Nepal Border; 500 Crore Sanctioned to Facilitate Trade
दिल्ली में बैठक करते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा भारत-नेपाल सीमा पर चंपावत जिले के बनबसा में आधुनिक लैंड पोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से एक छत के नीचे सीमा सुरक्षा व व्यापार की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष जयंत सिंह व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला व झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन व आधारभूत ढांचे पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने कहा, विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं व जनहितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जाए, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा व क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Delhi: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिले सीएम धामी, चारधाम यात्रा में एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का किया अनुरोध


इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

लैंड पोर्ट परियोजना के लिए केंद्र सरकार से पहले चरण में 500 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। लैंड पोर्ट में यात्रियों, सामान की आवाजाही, कस्टम की जांच, सुरक्षा के लिए एकीकृत सुविधा मिलेगी। इससे व्यापार करने में सुगमता के साथ ही सीमा की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed