{"_id":"60b9e1a5a846815d15660550","slug":"uttarakhand-news-medicinal-plantation-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : राज्य की जेलों में महकेगी औषधीय पौधों की ‘खुशबू’, इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगार साबित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : राज्य की जेलों में महकेगी औषधीय पौधों की ‘खुशबू’, इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगार साबित होंगे
Fri, 04 Jun 2021 01:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:47 PM IST
सार
जेल व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ जेल में सजा काट रहे बंदियों की सुविधाओं पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
राज्य की सभी जेलों में जल्द ही औषधीय पौधों की खुशबू महकेगी। जेल प्रशासन की ओर से जेल परिसर में आयुर्वेदिक पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, बंदियों के कोरोना से लड़ने को इम्यूनिटी बढ़ाने में भी औषधीय पौधों का प्रयोग किया जाएगा। जेल आईजी की ओर से राज्य के सभी जेल अधिकारियों को जेल परिसर में औषधीय पौधे लगाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जेल आईजी एपी अंशुमान की ओर से जेल व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ जेल में सजा काट रहे बंदियों की सुविधाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। जेल आईजी की ओर से लगातार तकनीकी से लेकर जेल परिसर में पर्यावरण व्यवस्था सुधार पर भी जोर दिया जा रहा है। कोरोना काल में जेल आईजी की ओर से एक अनूठी पहल शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, कोरोना काल में सूबे की सभी जेलों में औषधीय पौधे रोपे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। औषधीय पौधे लगने से एक तरफ जेल परिसर का माहौल प्रदूषण मुक्त होगा तो दूसरी तरफ बंदियों का स्वास्थ्य पर भी इसका अच्छा असर पड़ेगा। साथ ही औषधीय पौधों के फल, पत्ती और जड़ों के सेवन से बंदियों की इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
निरोगी बनाने में औषधीय पौधों का महत्व
शरीर को निरोगी बनाने में औषधीय पौधों का महत्व है। पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं महाभारत जैसे ग्रंथों में इसके अनेक प्रमाण मिलते हैं। इतना ही नहीं, औषधीय पौधों के पत्ते, फल और जड़ों के सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है।
ये लगेंगे औषधीय पौधे
तुलसी, पीपल, बरगद, नीम, आंवला, अमलतास, अर्जुन, अशोक और जामुन।
कई जेलों में पहले से ही तुलसी, अदरक, हल्दी और पुदीना की खेती की जा रही है। अब कोरोना काल में जेलों में औषधीय पौधे लगाने के आदेश दिए गए हैं। औषधीय पौधे लगने से बंदियों के नकारात्मक भाव मिट सकेंगे। साथ ही औषधीय पौधों से होने वाले लाभ का भी ज्ञान मिलेगा। - एपी अंशुमान, जेल आईजी