फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Many big schemes of the state will be completed in the new year many changes will be seen

उत्तराखंड: नए साल में कई बड़ी योजनाएं होंगी पूरी, कई बदलाव दिखेंगे, जानिए भर्तियों से जुड़ा ये बड़ा अपडेट

Mon, 01 Jan 2024 10:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 10:15 AM IST
सार

राज्य लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बड़ी संख्या में इस साल नई भर्तियां निकालने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके अलावा  प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत 20 परियोजनाओं में से पांच तो पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Many big schemes of the state will be completed in the new year many changes will be seen
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए साल में राज्य में कई बड़ी योजनाएं पूरी होने जा रही हैं। कई पुरानी योजनाएं धरातल पर नजर आने वाली हैं। युवाओं के लिए समूह-ग की भर्तियां फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास आएंगी। दोनों ही आयोग नई भर्तियों की तैयारी में भी जुट गए हैं।

विज्ञापन

पेयजल : करीब 11 हजार करोड़ की जल जीवन मिशन योजना नए साल में पूरी होने जा रही है। 12 लाख से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन देने के साथ ही पेयजल योजनाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। करीब 80 फीसदी काम हो चुका है। पौने दो लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम इस नए साल में पूरा होगा।

विज्ञापन

पीएम आवास योजना : प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत 20 परियोजनाओं में से पांच तो पूरी हो चुकी है। बाकी 15 प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं। इनसे 20 हजार से ज्यादा लोगों का अपने घर का सपना पूरा होगा। सरकार ने नए साल में इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समूह-ग भर्तियां : राज्य सरकार ने जो समूह-ग भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी थी, इस साल वह वापस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिलेंगी। कार्मिक विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया है। नए साल पर युवाओं के लिए यह खुशखबरी आ सकती है।

नई भर्तियां : राज्य लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बड़ी संख्या में इस साल नई भर्तियां निकालने की तैयारी में जुटे हुए हैं। साल की शुरुआत से ही भर्तियां निकालने का काम शुरू होगा। वहीं, पुरानी भर्तियां भी इस साल युवाओं के लिए नौकरी की सौगात लेकर आएंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भू-कानून के लिए बड़े स्तर पर होगी जनसुनवाई, मुख्यमंत्री धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश

स्मार्ट बिजली मीटर : राज्य में 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस साल करीब 900 करोड़ से स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। ये मीटर लगने के बाद बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अत्याधुनिक हो जाएगी।

बिजली लाइन होंगी भूमिगत : राजधानी व आसपास के क्षेत्रों की बिजली लाइनें नए साल से भूमिगत होंगी। इसके लिए भी अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed