फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Live inspection Held of Uniform Civil Code UCC training

Uniform Civil Code: जिलों में चलाया जा रहा यूसीसी का प्रशिक्षण, कार्यक्रम का वेब लिंक से हो रहा लाइव निरीक्षण

Sat, 11 Jan 2025 07:46 PM IST
अलका त्यागी अवनीश चौधरी, अमर उजाला, ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला, ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 Jan 2025 07:46 PM IST
सार

पूरी कवायद का मकसद है कि यूसीसी लागू करने से पहले जिलों के संबंधित अधिकारियों और विभागीय कर्मियों यूसीसी एक्ट के बुनियादी प्रावधानों से वाकिफ कराना और पोर्टल से तकनीकी सेवा दिलाने में अभ्यस्त बनाना है।

विज्ञापन
Uttarakhand news Live inspection Held of Uniform Civil Code UCC training
- फोटो : Istock

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने से पहले जिलों में चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का वेब लिंक से लाइव निरीक्षण हो रहा है, जिससे यूसीसी पोर्टल पर लॉगइन करने वाले कर्मियों को अभ्यास के दौरान यदि कोई समस्या या मुश्किल आए तो तकनीकी टीम ऑनलाइन सहायता दे सके।प्रशिक्षण के बाद केंद्रों से फीडबैक फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जो केंद्र के प्रशासक प्रमाणित करके देंगे, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतर बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन


इस पूरी कवायद का मकसद है कि यूसीसी लागू करने से पहले जिलों के संबंधित अधिकारियों और विभागीय कर्मियों यूसीसी एक्ट के बुनियादी प्रावधानों से वाकिफ कराना और पोर्टल से तकनीकी सेवा दिलाने में अभ्यस्त बनाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनवरी में यूसीसी लागू करने की घोषणा के बाद प्रशिक्षण का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण की शुरुआत चमोली और नैनीताल जिलों से हुई, जिसको बढ़ाकर अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी आदि के नौ ब्लॉक में भी किया गया है।
विज्ञापन


उधर, पहले 20 जनवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने का लक्ष्य था, जिसे घटाकर अब 18 जनवरी कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि सरकार और एजेंसियां जनवरी के आखिरी सप्ताह में यूसीसी लागू करने की तैयारी में हैं, जिसकी घोषणा 26 जनवरी को चुनाव आचार संहिता की समाप्ति के बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uniform Civil Code: कवायद...यूसीसी पोर्टल की यूजर आईडी बननी और जिलों में अभ्यास शुरू

प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे दिन में सात जिलों के नौ ब्लॉक में शुरू किया गया है। कर्मियों को यूसीसी एक्ट और यूसीसी के वेब पोर्टल उपयोग का निरंतर अभ्यास करवाया जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर के प्रशिक्षक जिलों में रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार स्तर के अफसरों के अलावा विभागीय कर्मियों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। 18 जनवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने का लक्ष्य है।
- अजय मिश्रा, स्थानिक आयुक्त और नोडल अधिकारी, प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed