फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code User ID of UCC portal to be created and practice started in districts

Uniform Civil Code: कवायद...यूसीसी पोर्टल की यूजर आईडी बननी और जिलों में अभ्यास शुरू

Fri, 10 Jan 2025 09:26 PM IST
अलका त्यागी अवनीश चौधरी, अमर उजाला, ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला, ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

कर्मियों को यूसीसी एक्ट और वेबपोर्टल के बारे में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें अभ्यास करवाया जा रहा कि निर्धारित समय में कार्य कैसे करने हैं।

विज्ञापन
Uniform Civil Code User ID of UCC portal to be created and practice started in districts
- फोटो : freepik.com

विस्तार

राज्य के जिलों और ब्लॉक में बृहस्पतिवार से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) एक्ट को समझने, समझाने और यूसीसी के वेब पोर्टल को उपयोग में लाने का अभ्यास शुरू हो गया है। इसके तहत चमोली और नैनीताल जनपद के चार ब्लॉक से शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते जिलों में सरकारी कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए यूसीसी पोर्टल पर बाकायदा उनकी यूजर आईडी बनाई जा रही हैं, ताकि वे निरंतर अभ्यास में बने रहें।

विज्ञापन


कर्मियों को यूसीसी एक्ट और वेबपोर्टल के बारे में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें अभ्यास करवाया जा रहा कि निर्धारित समय में कार्य कैसे करने हैं। मसलन, ऑनलाइन फॉर्म भरने और अन्य आवेदन संबंधी तकनीकी पक्ष बताए जा रहे हैं। गृह सचिव शैलेश बगोली पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। जिलों में डीएम और नोडल ऑफिसर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


Nikay Chunav: उत्तराखंड में बागी उम्मीदवारों पर कांग्रेस की सख्ती, पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, 20 जनवरी तक एक्ट और वेबपोर्टल का बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 26 जनवरी तक आचार संहिता समाप्त हो जाएगी, उसके बाद यूसीसी लागू करने की तारीख की घोषणा की जा सकती है।हालांकि, यूसीसी से जुड़े अफसरों का कहना है कि राज्य यूसीसी लागू करने की जल्दी में नहीं है। कोशिश है कि पहले बुनियादी प्रशिक्षण पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को यूसीसी के लाभ लेने में असुविधा न हो।

अभी तक यूसीसी को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) और जनसेवा केंद्र (सीएससी) स्तर पर आंतरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था, जिसे अब सीएससी के जरिए जिले व ब्लॉक में शुरू किया गया है, क्योंकि यूसीसी लागू करने में जिलों से लेकर ब्लॉक स्तर तक कर्मियों की अहम भूमिका रहेगी, इसलिए उन्हें एक्ट और वेबपोर्टल के उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। कर्मियों के सहयोग के लिए हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन भी उपलब्ध रहेगी।
-शैलेश बगोली, गृह सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed