फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Leopard kills woman working in garden second incident in 10 days in Rudraprayag

Rudraprayag News: बगीचे में काम कर रही महिला को गुलदार ने मार डाला, 10 दिन में दूसरी घटना

Tue, 10 Jun 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:16 PM IST
सार

मयाली-मखेत मोटर मार्ग पर मखेत गांव के आश्रम तोक निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Leopard kills woman working in garden second incident in 10 days in Rudraprayag
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मखेत गांव के आश्रम तोक में गुलदार ने एक 65 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


मंगवार को देर शाम लगभग पांच बजे मयाली-मखेत मोटर मार्ग पर मखेत गांव के आश्रम तोक निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा।
विज्ञापन


Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण तय, शासनादेश जारी,  2011 की जनगणना के आधार पर किया निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां खून पड़ा दिखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसीएफ डॉ.दिवाकर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

बता दें कि बीते 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed