{"_id":"60bc9b638ebc3e2e330785a1","slug":"uttarakhand-news-labors-found-human-body-part-in-filed-in-pantnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : गुड़ाई करने के लिए लगाए मजदूर, खेत में मिला इंसानी पंजा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : गुड़ाई करने के लिए लगाए मजदूर, खेत में मिला इंसानी पंजा, हड़कंप
Sun, 06 Jun 2021 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Jun 2021 03:33 PM IST
सार
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। वहीं यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कौतूहल का विषय बन गई।
विज्ञापन
body part
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में रविवार को ऐसी घटना हुई कि हड़कंप मंच गया। यहां के पंतनगर में खेत में गुड़ाई करने वाले मजदूरों को डरावनी चीज दिखाई दी।
विज्ञापन
इंसान के दाहिने पैर का पंजा मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक पंतनगर के जवाहर नगर में गोलगेट के पास पूर्व प्रधान पूरण सिंह बिष्ट के खेत में किसी इंसान के दाहिने पैर का पंजा मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
खेत की गुड़ाई करने के लिए मजदूर लगाए गए थे
पूर्व प्रधान के भतीजे गोधन बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह खेत की गुड़ाई करने के लिए मजदूर लगाए गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे गुड़ाई करते हुए एक मजदूर ने आधे कटे पैर के पंजे को देखा और इसकी सूचना उनको दी। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। वहीं यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कौतूहल का विषय बन गई।
ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की मौत हो गई थी
उप निरीक्षक विपुल जोशी ने बताया कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान पूरन बिष्ट के खेत से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की मौत हो गई थी। जिसमें उसके दाएं पैर का आधा पंजा भी कट गया था।
पंजे को संभवत कुत्ते आदि घसीट कर खेत तक ले गए होंगे
अंधेरा होने के कारण काफी खोजबीन के बाद भी इंद्रजीत का पंजा नहीं मिला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसी के पंजे को संभवत कुत्ते आदि घसीट कर खेत तक ले गए होंगे। इंद्रजीत के परिजनों से पुष्टि कर ली गई है कि अंतिम संस्कार के समय उसके पैर का पंजा गायब था।