{"_id":"5f9272b5b3e24b51d4292fda","slug":"uttarakhand-news-labor-minister-surprise-farewell-to-workers-welfare-board-president-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद का विवाद, सीएम से बात करने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ेंगे हरक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद का विवाद, सीएम से बात करने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ेंगे हरक
Fri, 23 Oct 2020 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
हरक सिंह
- फोटो : File Photo
कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद का विवाद अब मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री हरक सिंह के बीच बातचीत पर आकर टिक गया है। सीएम से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को हरक सिंह देहरादून पहुंचे, लेकिन सीएम दिल्ली से वापस लौटते ही कुमाऊं के दौरे पर निकल गए। सीएम अब शनिवार को दून पहुंचेंगे। हरक सिंह भी सीएम से बात किए बिना चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
शासन ने दो दिन पहले कर्मकार कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया था। बोर्ड के अध्यक्ष श्रम मंत्री हरक सिंह थे और इस पुनर्गठन में अध्यक्ष पद से वे बाहर हो गए। उनके लिए राहत रही तो सिर्फ इतनी की प्रति नियुक्ति पर बोर्ड की सदस्य सचिव पद पर तैनात दमयंती रावत की कुर्सी बची रही। दमयंती को सचिव पद पर हरक ही लेकर आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद से ही हरक सिंह ने एकांतवास में हैं। उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है और अपने निकटस्थ लोगों के जरिये यह संदेश भी दिया कि सीएम से बात करने के बाद ही वे अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। दूसरी तरफ, सरकार के इन दो नेताओं के बीच बातचीत का मौसम नहीं बन पाया है। बोर्ड का पुनर्गठन हुआ था तो सीएम दिल्ली मेें थे। अब हरक देहरादून पहुंचे तो सीएम दून में नहीं है।
विज्ञापन