फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Khel Mahakumbh will start from 2 October in All 662 Nyaya Panchayats

Khel Mahakumbh: उत्तराखंड में दो अक्तूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे शुभारंभ

Thu, 22 Sep 2022 06:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Sep 2022 06:50 PM IST
सार

खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी। दो अक्तूबर से शुरू होकर 25 जनवरी 2023 तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में 8 से 14 वर्ष, 14 से 17 वर्ष और 17 से 21 आयु वर्ग में कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Khel Mahakumbh will start from 2 October in All 662 Nyaya Panchayats
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 13 जिलों की 662 न्याय पंचायतों में दो अक्तूबर से खेल महाकुंभ शुरू होगा। शुभारंभ देहरादून की रायपुर न्याय पंचायत से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसके तहत होने वाली न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो लाख से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


KBC: उत्तराखंड की वैष्णवी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, पत्रकारिता की छात्रा की उपलब्धि से विवि में खुशी की लहर
विज्ञापन


विधानसभा स्थित सभागार में मीडिया से बातचीत में खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी। दो अक्तूबर से शुरू होकर 25 जनवरी 2023 तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में 8 से 14 वर्ष, 14 से 17 वर्ष और 17 से 21 आयु वर्ग में कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। प्रतियोगिता में पंजीकरण मुफ्त रखा गया है। पंजीकरण ग्राम पंचायतों, प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज, युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटाथलॉन का भी होगा आयोजन

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस वर्ष पेंटाथलॉन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 17 से 21 आयु वर्ग के भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, होम गार्ड आदि के जवान भी प्रतिभाग कर सकेंगे। 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट, बॉल थ्रो, चिनपअप विधाओं में राज्य के युवाओं को आकर्षित करने के लिए जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता में पारंपरिक खेल भी शामिल 

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ 2022 के तहत पारंपरिक खेलों, मुर्गा झपट, अड्डू, गुल्ली-डंडा, रस्सा कस्सी आदि को भी शामिल किया गया है। न्याय पंचायत स्तर पर अंडर 14 और 17 वर्ष आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो, बालीवॉल, एथलेटिक्स खेल रखे गए हैं। ब्लॉक स्तर पर अंडर 14, 17 और 21 आयु वर्ग में कबड्डी, खो खो, बालीवॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बालक वर्ग में फुटबॉल को रखा गया है। जबकि जिला स्तर पर इसी आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो, बालीवॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बालक वर्ग में फुटबॉल, जुडो, बॉक्सिंग, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो, हैंडबाल, बास्केटबॉल और कराटे को रखा गया है। वहीं राज्य स्तर पर कबड्डी, खो-खो, बालीवॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बालक वर्ग में फुटबॉल, जुडो, बॉक्सिंग, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो, हैंडबाल, बास्केटबॉल, कराटे और हॉकी को रखा गया है।

सिसौना है प्रदेश की सबसे बड़ी न्याय पंचायत

खेल मंत्री रेखा आर्र्य ने बताया कि राज्य में कुल 662 न्याय पंचायतें हैं, जिनमें सबसे बड़ी न्याय पंचायत सिसौना, सितारगंज है, इसमें 22 गांव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed