{"_id":"611532d08ebc3ef39a3be238","slug":"uttarakhand-news-in-press-conference-congress-mla-recite-ram-katha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब : प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक ने सुनाई रामकथा, आयोजक दिखे हैरान और परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब : प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक ने सुनाई रामकथा, आयोजक दिखे हैरान और परेशान
Fri, 13 Aug 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:00 AM IST
सार
जब वार्ता शुरू हुई तो उन्होंने रामकथा सुनानी शुरू कर दी। विधायक की प्रेस वार्ता कराने वाले कांग्रेस नेता भी हैरान-परेशान दिखे।
विज्ञापन
विधायक पंडित विजय नीरज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखंड दौरे पर आए फरीदाबाद के पार्टी विधायक पंडित विजय नीरज शर्मा की पत्रकार वार्ता यह सोचकर बुलाई थी कि वे प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की मजम्मत करेंगे और दिल्ली से यूपी और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ हमला बोलेंगे। लेकिन पार्टी विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस में आए पत्रकारों को रामकथा सुना डाली। विधायक की प्रेस वार्ता कराने वाले कांग्रेस नेता भी हैरान-परेशान दिखे।
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में हुई इस प्रेस वार्ता के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत सूत्रधार थे। कांग्रेस अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता को कवर करने के लिए मीडिया कर्मी भी यह सोचकर भी पहुंचे कि पार्टी विधायक भाजपा और उसकी सरकारों पर तीखा प्रहार करने जा रहे हैं। लेकिन जब वार्ता शुरू हुई तो उन्होंने रामकथा सुनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
रामायण के कुछ प्रसंग सुना डाले। जब उनसे पूछा गया कि उनका वार्ता करने का मुख्य उद्देश्य क्या है तो उन्होंने कहा कि मैं किसी पर भी प्रहार नहीं करता हूं। जहां भी जाता हूं, कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में जरूर जाता हूं। मेरी रामकथा अगर पसंद आई तो बहुत अच्छी बात है, दोबारा बुला लेना। नहीं पसंद आई तो तुलसीदास लिखकर गए हैं, जाकी रही भावना जैसी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सतपाल महाराज से मुलाकात करके आए हैं, क्योंकि वह संत हैं। सरकार पर उन्होंने सिर्फ यही तंज किया कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से राज्य का बदलाव नहीं होगा। इनको सद्बुद्धि आए। उन्होंने कहा कि अंगद के पांव की तरह मजबूत राज्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।