फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: रात से लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, चार मजदूर टापू पर फंसे, तालाब बनीं सड़कें, तस्वीरें

Sun, 18 Jul 2021 07:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 18 Jul 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: in haridwar water level increase due to rain, four labor stuck on a island
मजदूरों को सकुशल नदी से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के लालढांग में गंगा नदी (पीली नदी) में फंसे चार युवकों को श्यामपुर पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे सूचना मिली की पीली नदी पुल थाना श्यामपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें चार मजदूर रात को नदी के बीच में टापू पर सोए हुए थे। परंतु रात में अचानक बारिश होने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिससे मजदूर वही फंस गए। सूचना पर तुरंत श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा एसडीआरएफ एवं कंट्रोल रूम को भी स्थिति से अवगत कराया गया। समय का अभाव होने और लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण एनएचएआई की क्रेन बुलाकर सरजीत खान पुत्र शब्बीर खान निवासी खतोला बरेली उत्तर प्रदेश, सलमान पुत्र अख्तर खान निवासी नगरिया बरेली, फिरोज पुत्र मौसम खान निवासी खतोला बरेली और शोएब पुत्र हसनैन निवासी नगरिया बरेली उत्तर प्रदेश सभी मजदूरों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।


 

uttarakhand news: in haridwar water level increase due to rain, four labor stuck on a island
मजदूरों को सकुशल नदी से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं मजदूरों को भी बता दिया गया है कि बारिश के मौसम में कोई भी नदी में न जाए और रात को नदी से दूर रहे।

uttarakhand news: in haridwar water level increase due to rain, four labor stuck on a island
हरिद्वार में बारिश - फोटो : अमर उजाला

नदी किनारे सभी गांव में अनाउंसमेंट भी कराया गया है कि नदी के पार कोई न जाए तथा नदी के पास जिनके घर एवं झुग्गी झोपड़ी हैं वह भी नदी से दूर रहें और सतर्क रहें। हरिद्वार शहर में भी सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: in haridwar water level increase due to rain, four labor stuck on a island
हरिद्वार में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दून में भारी बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
uttarakhand news: in haridwar water level increase due to rain, four labor stuck on a island
हरिद्वार में बारिश - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून तथा पौड़ी जनपदों में कही-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed