फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Illegal arms factory busted in Kashipur, operator arrested

Uttarakhand: काशीपुर में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, सात हजार में बेचता था तमंचा

Tue, 19 Nov 2024 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Nov 2024 10:09 PM IST
सार

गदरपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को ग्राम कुलवंत नगर नहाल बैराज के पास खेत किनारे खजूर के पेड़ के नीचे अवैध असलहे बना रहे गुलाब का मझरा (केलाखेड़ा) निवासी दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News Illegal arms factory busted in Kashipur, operator arrested
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने गदरपुर में संचालित अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। असलहा बना रहे आरोपी को पुलिस ने नौ असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित एसपी कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गदरपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को ग्राम कुलवंत नगर नहाल बैराज के पास खेत किनारे खजूर के पेड़ के नीचे अवैध असलहे बना रहे गुलाब का मझरा (केलाखेड़ा) निवासी दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त दर्शन सिंह शातिर अपराधी है। उस पर पूर्व में 13 मुकदमे दर्ज हैं।  
विज्ञापन


Dehradun: यूपी से 60 किलो गांजा लेकर आ रहा सपेरा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग में पकड़ी गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
315 बोर के चार तमंचे, 12 बोर के तीन तमंचे, 12 बोर की देशी बंदूक, 12 बोर की पोनी बंदूक, 315 बोर के छह कारतूस, 12 बोर के दो कारतूस और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

सात हजार में बेचता था तमंचा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी अवैध असलहा बनाने के चलते जेल जा चुका है। वह अवैध हथियारों को सात हजार रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर, कालाढूंगी आदि स्थानों में बेचता है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed