{"_id":"61f64d30b20d4f37561c7061","slug":"uttarakhand-news-husband-killed-wife-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पौड़ी में पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की निर्मम हत्या, किसी बात पर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पौड़ी में पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की निर्मम हत्या, किसी बात पर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
Sun, 30 Jan 2022 02:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:54 PM IST
सार
जसवीर सिंह देहरादून में किसी होटल में कार्य करता है। वह 27 जनवरी को गांव लौटा था। 29 जनवरी की देर शाम जसवीर पत्नी के साथ गांव में बड़े भाई की दुकान में थे। जहां किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी में थाना क्षेत्र पैठाणी के कुटकुंडई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। जिससे गांव के साथ ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दोनों के बीच कहासुनी
थाना क्षेत्र पैठाणी के कुटकुंडई गांव निवासी जसवीर सिंह (28 वर्ष) ने अपनी पत्नी अर्चना देवी (24 वर्ष) की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा ने बताया कि जसवीर सिंह देहरादून में किसी होटल में कार्य करता है। वह 27 जनवरी को गांव लौटा था। 29 जनवरी की देर शाम जसवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव में बड़े भाई की दुकान में थे। जहां किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान जसवीर ने पत्नी अर्चना पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सदर टम्टा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता गब्बर सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है। मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जसवीर की शादी छह वर्ष पहले ईड़ा गांव की अर्चना से हुई थी। इनके दो बेटे हैं। जिनमें बड़ा पांच साल और छोटा तीन साल का है। दोनों गांव के स्कूल में ही पढ़ाई करते हैं। जसवीर के पिता गांव में मजदूरी करते हैं। माता दोनों हाथों से दिव्यांग है। उसके दो भाई हैं। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।