{"_id":"62d43510cee0bb5dc9530106","slug":"uttarakhand-news-health-department-alert-for-monkey-pox-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monkey Pox: उत्तराखंड में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monkey Pox: उत्तराखंड में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी
Sun, 17 Jul 2022 09:48 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:48 PM IST
सार
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र की गाइनलाइन का पालन करने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तराखंड में मंकी पॉक्स संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। हरिद्वार से एक संदिग्ध मरीज का सैंपल नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। विभाग की ओर से सभी जिलों को मंकी पॉक्स की रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि मंकी पॉक्स को लेकर केंद्र की गाइनलाइन का पालन करने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंकी पॉक्स से प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वालों पर निगरानी रखने को कहा गया है। हरिद्वार में एक मरीज का संदेह के आधार पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जो नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे से निगेटिव आया है। हालांकि, उक्त मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
इन लक्षणों पर दें ध्यान
- तेज बुखार आ सकता है। सिर में तेज दर्द होना।
- आपको शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आ सकती है।
- त्वचा पर लाल चकत्ते या फफोले पड़ते हुए दिखाई देना।
- शरीर में लगातार एनर्जी की कमी होना भी इस बीमारी का लक्षण हैं।