फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: harish rawat stand on amit shah questions, says BJP insulted women power

उत्तराखंड: अमित शाह के सवालों पर हरीश रावत का पलटवार, स्वीकार की खुली बहस की चुनौती

Sat, 30 Oct 2021 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Oct 2021 08:37 PM IST
सार

देहरादून में केंद्रीय सहकारिता मंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को घसियारी कल्याण योजना का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
uttarakhand news: harish rawat stand on amit shah questions, says BJP insulted women power
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डेनिस और जुम्मे की नमाज के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जुम्मे की नमाज की छुट्टी की अधिसूचना की जांच के लिए अपनी सारी एजेंसियां लगा लें। जबकि डेनिस इन दिनों उत्तराखंड और दिल्ली में बिक रही है। 

विज्ञापन


भाजपा सरकार में सेना की कैंटीन में भी उपलब्ध होने लगी डेनिस
एक पूर्व सैनिक का तो यह भी कहना है कि भाजपा सरकार में यह सेना की कैंटीन में भी उपलब्ध होने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा यह बताए कि कांग्रेस सरकार में शराब यदि जहर थी तो इसे पीकर कितनों की मौत हुई है। जबकि वह बता सकते हैं कि भाजपा सरकार में भगवानपुर में शराब पीकर कितनों की मौत हुई, काशीपुर में कितने मरे, चंडीगढ़ से उत्तराखंड आ रही शराब से कितनों की मौत हुई है।

विज्ञापन


देहरादून : अमित शाह ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के भी स्टिंग हुए हैं

पूर्व सीएम ने कहा कि यदि भाजपा सरकार प्रदेश में बिक रही नकली शराब के लिए माफी नहीं मांग सकती तो कम से कम इससे मारे गए लोगों को मुआवजा तो दे सकती है। उन्होंने स्टिंग के सवाल पर कहा कि भाजपा के भी स्टिंग हुए हैं। इसका आइडिया देने वाले भी भाजपा के हैं। 


उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत को खुली चुनौती देकर चुनावी शंखनाद कर गए अमित शाह, तस्वीरें
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में प्रदेश का गौरव हमारी बेटी, बहनों को जिस तरह से घसियारी बताकर संबोधित किया गया। वह उत्तराखंड की नारी शक्ति का अपमान है। भाजपा और कांग्रेस सरकार में विकास के मसले पर उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री के साथ इस मुद्दे पर बहस की चुनौती मंजूर है। कांग्रेस ने जो काम किए हैं उसके आधार पर वह केंद्रीय गृह मंत्री पर भारी पड़ेंगे।

उत्तराखंड में अमित शाह: क्या दलबदल की गर्म हवाओं का रुख बदल पाएगा शाह का दौरा, पढ़ें खास रिपोर्ट

घसियारी शब्द का इस्तेमाल कर अपमान किया

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारी बेटी और बहनें अपने घर के बहुत सारे काम करती हैं। खेतों में काम करती हैं, जानवरों के लिए घास लेकर आती हैं। प्रदेश की बेटी और बहनों ने कई ऊंचाइयों को छुआ है। जो प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं, लेकिन सरकार ने घसियारी शब्द का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया।

किसी भी स्थान पर बहस के लिए तैयार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस शब्द पर अपनी मोहर लगा दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार के इस कदम की निंदा करते हैं। जनमानस एवं प्रबुद्धजनों से भी प्रार्थना करते हैं कि इसका विरोध करें। सभी राजनीतिक दलों से भी प्रार्थना है कि आगे आकर इसकी निंदा करें। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा उन्हें बहस के लिए चुनौती दिए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। किसी भी स्थान पर वह बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पद की गरिमा के हिसाब से वह केंद्रीय गृह मंत्री से छोटे हैं, लेकिन कांग्रेस ने जो काम किए हैं उसके आधार पर वह केंद्रीय गृह मंत्री पर भारी पड़ेंगे। 

अमित शाह मेरी ओर रंग उछाल रहे मैंने भी कह दिया होली है: हरीश 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झूठ परोस रहे हैं। देहरादून में उनके भाषण ने भाजपा एवं प्रदेश की जनता को निराश कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री उनकी ओर रंग उछाल रहे हैं, लेकिन उन्होंने भी कह दिया कि होली है। 

कुछ किया नहीं फिर भी प्रशंसाओं का चेक दे गए अमित शाह
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को वह इसके लिए धन्यवाद देते हैं कि प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किए फिर भी वह सरकार को प्रशंसाओं का चेक दे गए। लेकिन यह बताकर कि संभावित आपदा की केंद्र सरकार पहले ही सूचना दे चुका था, वह यह बता गए कि प्रदेश में आपदा से जो मौंते हुई हैं वे केंद्र सरकार के नहीं, बल्कि राज्य सरकार के खाते में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed