{"_id":"611298e38ebc3e6eb7461533","slug":"uttarakhand-news-harish-rawat-also-present-in-meeting-of-sonia-gandhi-and-amarinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सोनिया गांधी व अमरिंदर की बैठक में हरीश भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सोनिया गांधी व अमरिंदर की बैठक में हरीश भी रहे मौजूद
Tue, 10 Aug 2021 08:53 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:53 PM IST
सार
आपको बता दें कि पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच छिड़ी जंग को शांत करने में हरीश रावत ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार शाम कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उनके विशेष कार्यधिकारी रहे जसवीर सिंह रावत ने बताया कि आलाकमान से बुलावा आने पर रावत मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में कुछ फेरबदल करना चाहते हैं। जिसे लेकर उनकी मंगलवार शाम को सोनिया गांधी के साथ मुलाकात हुई। इसी मसले पर राय मशवरे के लिए पंजाब प्रभारी हरीश रावत को भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच छिड़ी जंग को शांत करने में हरीश रावत ने अहम भूमिका निभाई थी। उस वक्त वह कई दिनों तक दिल्ली में ही थे। इसी दौरान उन्होंने कई बार चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा भी किया। गत माह 27 जुलाई को ही हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ताजपोशी के मौके पर उत्तराखंड लौटे थे।
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार हरीश रावत के सलाहकार नियुक्त
राज्य आंदोलनकारी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार को पूर्व सीएम व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है। अब तक मीडिया प्रबंधन का दायित्व संभाल रहे अग्रवाल अब पूर्व सीएम से जुड़े सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे भी देखेंगे। हरीश रावत ने बताया कि वह एक ऐसा समूह खड़ा करना चाहते हैं, जो सामाजिक सरोकारों, परंपराओं और उत्तराखंड के नैतिक मापदंडों आदि की रक्षा में उनके साथ आगे बढ़कर के एक दबाव ग्रुप के रूप में काम कर सकें। सुरेंद्र कुमार राज्य आंदोलनकारी भी हैं। अभी कांग्रेस पार्टी में किसी सक्रिय पद पर नहीं हैं। मगर उनकी सक्रियता सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में अद्वितीय है। उन्होंने सुरेंद्र कुमार से आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।