फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: haridwar new stadium will be known as hat-trick girl of Tokyo Olympics Vandana Katariya name

उत्तराखंड: टोक्यो ओलंपिक हैट्रिक गर्ल वंदना के नाम से जाना जाएगा हरिद्वार का नया स्टेडियम, खेल मंत्री ने किया लोकार्पण 

Tue, 07 Dec 2021 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Dec 2021 03:13 PM IST
सार

रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: haridwar new stadium will be known as hat-trick girl of Tokyo Olympics Vandana Katariya name
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम अब टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा। सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया।

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा

रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं। टोक्यो ओलंपिक से लौटी वंदना कटारिया के धर्मनगरी के लोगों से लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी तक उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचे थे।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण किया। साथ ही वह स्टेडियम के अंदर बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: पीएम मोदी के दौरे के जवाब में देहरादून आएंगे राहुल गांधी, इस दिन होगी रैली

रुद्रपुर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर बने मनोज सरकार

अर्जुन अवार्डी और टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को रुद्रपुर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह नगर निगम की टीम के साथ मिलकर लोगों को कूड़ा न फैलाने और शहर को सुंदर बनाने के लिए जागरूक करेंगे।

हाल ही में नगर निगम की ओर से हुई उपयोगार्थ आदर्श वाक्य (स्लोगन) और प्रतीक चिह्न (लोगो) चयन की प्रतियोगिता में चयन समिति की ओर से 297 प्रविष्टियों में से दोनों श्रेणियों में पृथक तीन-तीन प्रविष्टियों का चयन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में मनोज राय ने प्रथम, राहुल कश्यप ने द्वितीय और वसुंधरादीप ने तृतीय स्थान हासिल किया।

लोगो प्रतियोगिता में अमन अरोरा ने पहला, इशिता सिंह ने दूसरा और राजकुमार शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नगर निगम की ओर से गोविंद, माही, संदर्भ आर्य, आशी सिंघल व हेमा जलाल को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक अर्जित करने वाले मनोज सरकार को रुद्रपुर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। कहा कि स्लोगन और लोगो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को नगर निगम सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed