{"_id":"615542bc8ebc3e2be51cb60e","slug":"uttarakhand-news-haridwar-district-panchayat-elections-postponed-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव एक बार फिर टले, प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव एक बार फिर टले, प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया
Thu, 30 Sep 2021 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:43 AM IST
सार
हरिद्वार जनपद में पंचायतों का कार्यकाल इस वर्ष 28 मार्च को समाप्त हो गया था। इसके बाद शासन की ओर से जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
प्रदेश के हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। शासन की ओर से ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल एक बार फिर छह माह की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार जनपद में पंचायतों का कार्यकाल इस वर्ष 28 मार्च को समाप्त हो गया था। इसके बाद शासन की ओर से जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को सचिव पंचायतीराज की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें जिलाधिकारी हरिद्वार को अगले छह माह के लिए पंचायतों में नियुक्ति प्रशासकों का कार्यकाल विस्तावित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हरिद्वार में ग्राम पंचायतों के अलावा क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल 10 जून और जिला पंचायत का कार्यकाल 19 मई को समाप्त हो गया था।