फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Haridwar army soldier injured in accident in Guwahati, dies, dead body reached, CM pays tribute

उत्तराखंड: गुवाहाटी में हादसे में घायल हरिद्वार का जवान शहीद, पार्थिव शव पहुंचा, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 14 Oct 2021 01:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Oct 2021 01:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवान सोनित कुमार सैनी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
uttarakhand news: Haridwar army soldier injured in accident in Guwahati, dies, dead body reached, CM pays tribute
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय शहीद हुए हरिद्वार के जवान सोनित कुमार सैनी का पार्थिव शव गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा और सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



हरिद्वार के धनौरी निवासी आर्मी जवान का गुवाहाटी में इलाज के दौरान 11 अक्तूबर को निधन हो गया। 22 सितंबर को गुवाहाटी में सेना के जवानों का वाहन पलटने से उसमें सवार धनौरी का जवान भी घायल हो गया था। जवान के निधन की खबर से उसके परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनौरी निवासी सोनित कुमार (39) पुत्र सुखबीर सिंह भारतीय सेना में जवान थे। 22 सितंबर को गुवाहाटी में सेना का वाहन पलटने से सोनित भी घायल हो गए थे। सोनित को गुवाहाटी स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया था। 20 दिन भर्ती रहने के बाद 11 अक्तूबर की शाम को उपचार के दौरान सोनित कुमार ने दम तोड़ दिया। सोनित के दो बेटे शौर्य (10) और मौर्य (5) हैं। सोनित के निधन की खबर सुनकर पत्नी बेसुध है। 

चार अगस्त को घर आया था सोनित
जवान सोनित कुमार चार अगस्त को ही घर आया था। एक सप्ताह छुट्टी पर रहा। सोनित का परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसने भी परिवार के साथ गन्ने की बंधाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed