फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Governor Gurmeet Singh meets Prime Minister Modi in Delhi

उत्तराखंड: दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यपाल गुरमीत सिंह, कहा- रिवर्स माईग्रेशन पर काम करना जरूरी

Mon, 18 Oct 2021 08:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Oct 2021 08:52 PM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था भी टेका और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Governor Gurmeet Singh meets Prime Minister Modi in Delhi
पीएम मोदी से मिले उत्तराखंड के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सोमवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद राज्यपाल ने गुरुद्वारा बंगला साहिब  में मत्था टेका और सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


वहीं, सोमवार को दिल्ली में कॉन्सट्यूशनल क्लब में राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में रिवर्स माईग्रेशन के लिए कार्य किया जाना चाहिए। वहीं, सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक एवं सेना के लिए जय हिंद और तिरंगा सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। कहा कि जय हिन्द देश को एक सूत्र में जोड़ता है। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि राष्ट्र सेवा को समर्पित राष्ट्रीय सैनिक संस्था से आज देशभर में लगभग एक लाख पूर्व सैनिक एवं नागरिक जुड़ चुके हैं। यह समर्पित सदस्य शहीदों के परिवारों की मदद और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत है। शहीदों का सम्मान, वीरांगनाओं एवं शहीदों के माता पिता की मदद सबका साझा दायित्व है। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिक अपने अनुभवों एवं ज्ञान का उपयोग राष्ट्रनिर्माण और समाज की भलाई में लगाएं। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी जैसे गुण हमेशा सैनिकों के साथ रहते हैं। आप सभी नेचुरल लीडर्स है। लोगों को राष्ट्र निर्माण और जनहित के कार्यों से जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूलों, कॉलेजों में ही राष्ट्रनिर्माण व समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। सभी नागरिकों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में वर्णित मूल कर्तव्यों को अवश्य पढ़ना चाहिए और उनका निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि तपोभूमि, सैन्य धाम उत्तराखंड का राज्यपाल बनना उनके लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंड देश की रक्षा सेवा में 18 प्रतिशत से अधिक योगदान दे रहा है। प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति सेना में है। यहां गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ जैसे पवित्र धाम, सिक्ख गुरूओं के पवित्र स्थल हैं। यह गुरू गोविन्द सिंह जी की तपभूमि भी है, जो एक सैनिक, सन्त एवं विद्वान थे।


कार्यक्रम में मेजर जनरल(रि0) पीके सहगल, मेजर जनरल(रि0) डॉ0 विपिन बक्शी, विंग कमांडर(रि0) प्रफुल्ल बक्शी, कर्नल टीपी त्यागी, मेजर सुशील गोयल, एचएच आचार्य, डॉ लोकेश मुनि, राजेन्द्र बगासी व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed