फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Government Worried about Communal atmosphere cm says Investigation is not targeting anyone

उत्तराखंड: पलायन और जनसंख्या असंतुलन गंभीर विषय, जांच किसी को टारगेट करके नहीं हो रही : सीएम

Sun, 26 Sep 2021 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Sep 2021 03:46 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने राज्य के कुछ विशेष क्षेत्रों में जनसंख्या के ढांचे के गड़बड़ाने से हो रहे पलायन के कारण राज्य में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: Government Worried about Communal atmosphere cm says Investigation is not targeting anyone
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन और जनसंख्या असंतुलन गंभीर विषय है। इसलिए सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन जांच किसी को टारगेट करके नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई थी
शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने राज्य के कुछ विशेष क्षेत्रों में जनसंख्या के ढांचे के गड़बड़ाने से हो रहे पलायन के कारण राज्य में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई थी। शासन ने पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए थे। उन्हें कमेटियां गठित ऐसे लोगों की पहचान करने को कहा गया है जो विदेश से या दूसरे राज्यों से आए हैं और फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री से पूछा तो उन्होंने कहा कि सरकार ने सोच विचार कर ही जांच का आदेश दिया है और किसी को भी टारगेट करके जांच नहीं हो रही है।  सरकार के इस कदम पर जहां कांग्रेस प्रश्न उठा रही है तो वहीं भाजपा के लैंसडौन विधायक दिलीप रावत खुलकर समर्थन में आ गए हैं। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने सरकार के फैसले को उचित बताते हुए आशंका जाहिर की कि हिंदू संस्कृति के खिलाफ युद्ध चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को आशंका: उत्तराखंड में बिगड़ सकता है सांप्रदायिक माहौल, जिलास्तर पर समितियां बनाने के निर्देश

यह जांच किसी को टारगेट करके नहीं हो रही है। सम सम्यक विचार करने के बाद ही सरकार ने यह कदम उठाया है। पलायन और जनसंख्या असंतुलन बहुत चिंता का विषय है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री 

इस समय हिंदू संस्कृति के खिलाफ एक बहुत बड़ा युद्ध चल रहा है और हम लोग अपनी संस्कृति को बचाने के लिए संघर्षरत हैं। मैं पूर्व में भी कह चुके हूं कि तथाकथित संस्थाएं धर्मांतरण का काम कर रही हैं। यह देवभूमि है और हिंदुओं का एक आदर्श प्रदेश है। मैं समझता हूं कि यह बहुत अच्छा सराहनीय कदम है। कांग्रेस के लोगों का इसका समर्थन करना चाहिए। यदि वह समर्थन नहीं करते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
- दिलीप सिंह रावत, भाजपा विधायक लैंसडौन

धर्म विशेष के नाम पर भेदभाव ठीक नहीं : गोदियाल
प्रदेश सरकार ने राज्य के कुछ विशेष क्षेत्रों में जनसंख्या के ढांचे के गड़बड़ाने से हो रहे पालयन के कारण राज्य में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका जताई है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार जनसंख्या के दबाव को आधार बनाकर इसे सांप्रदायिक रंग देना चाहते है। कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा कि यदि राज्य के लोग पलायन कर रहे हैं तो यह सरकार की विफलता को साबित करता है। राज्य में लोग ही नहीं पलायन आयोग तक पलायन कर गया। अब धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। 


इधर-उधर की बात करने बजाए सरकार बनाए सख्त भू-कानून
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर इधर-उधर की बात करने के बजाए सरकार को तत्काल सख्त भू-कानून लागू करना चाहिए। शासन की ओर से प्रदेश के कुछ विशेष क्षेत्रों में जनसंख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से जन सांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) परिवर्तन को देखने सभी जिलों में समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। इस पर आप पार्टी ने पलटवार किया है। आप नेता कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में जननांकीय परिवर्तन की बात करने वाली भाजपा सरकार ने खुद ही भू-कानून में संशोधन कर जमीन खरीद फरोख्त का रास्ता खोला है। उन्होंने कहा कि सशक्त भू-कानून लाने से ही उत्तराखंड की जमीन और संस्कृति की बचाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed