फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Government will take decision on Chardham Devasthanam board soon says CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड: चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर जल्द फैसला लेगी सरकार : सीएम पुष्कर सिंह धामी  

Sat, 06 Nov 2021 07:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Nov 2021 07:39 PM IST
सार

शनिवार दोपहर आश्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Government will take decision on Chardham Devasthanam board soon says CM Pushkar Singh Dhami
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार में कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार जल्द फैसला लेगी। बोर्ड पर बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सबकी राय और सभी की सुनने व अपने सभी लोगों से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया
शनिवार दोपहर आश्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। उन्हें प्रदेश में चल रहे धार्मिक कार्यों के बारे जानकारी दी और शंकराचार्य से सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन


 इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से धर्म के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार सौ करोड़ से ज्यादा कार्यों का शिलान्यास केदारनाथ में किया है। पहले लोग ऐेसे धार्मिक आयोजन से दूर रहते थे। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जिस प्रकार से धार्मिक स्थलों का विकास हुआ है। सैकड़ों वर्षों में किसी ने केदार के बारे में कुछ नहीं सोचा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विजन के रूप में मैप बनाया और अब वह धरातल पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि केेदारनाथ में श्रद्घालुओं के लिए सुरक्षा घाट और तीर्थ पुरोहितों के आवास बनाए गए हैं। जिससे केदारपुरी अब पूरी तरह से बदल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बन रहा है रेल मार्ग
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पहाड़ों में रेल जाना एक सपना था। वह सपना भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल मार्ग बन रहा है। 12 रेलवे स्टेशन और 18 टनल बनाई जा रही हैं। टनकपुर से बागेश्वर 154 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार वही है, नीतियां भी वहीं हैं। बस चेहरा बदल गया है। पूरी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अबकी बार 60 के पार नारा दिया है, उसे संगठन के साथ मिलकर धरातल पर उतारा जाएगा। ये युवा उत्तराखंड हर क्षेत्र में आदर्श उत्तराखंड बन सके। ऐसा कार्य सरकार निरंतर कर रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, सतवेंदर सिंह, विक्रम भुल्लर, आयुष राही, राजीव जोशी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed