फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Government distributed charge of districts to Ministers

उत्तराखंड: सरकार ने मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार, पढ़ें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Tue, 06 Jul 2021 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 10:04 PM IST
सार

सरकार ने पहले नए मुख्य सचिव को नियुक्त किया और आज सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Government distributed  charge of districts to Ministers
नए मुख्य सचिव एसएस संधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब प्रदेश सरकार ने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में भी बदलाव कर दिया है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और गणेश जोशी को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों को नए जिलों का प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली जिले का प्रभार दिया गया है। इससे पहले तीरथ सरकार में वह ऊधमसिंह नगर जिले की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसी तरह डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। पहले वे अल्मोड़ा का प्रभार देख रहे थे। बंशीधर भगत को देहरादून की जिम्मेदारी को यथावत रखा गया है।
विज्ञापन


यशपाल आर्य से हरिद्वार की जिम्मेदारी लेकर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। विशन सिंह चुफाल को पौड़ी से अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, सुबोध उनियाल जहां पहले नैनीताल की जिम्मेदारी देख रहे थे, अब उन्हें पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद पांडे को पिथौरागढ़, चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। पहले उनके पास पिथौरागढ़ और बागेश्वर था। गणेश जोशी को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी को यथावत रखा गया है। धन सिंह रावत से चमोली और रुद्रप्रयाग लेकर हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रेखा आर्य से चंपावत लेकर बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह स्वामी यतिश्वरानंद को ऊधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले वे टिहरी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
उत्तराखंड: नए मुख्य सचिव एसएस संधू ने संभाला कार्यभार, कहा- रोजगार बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर

नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार

मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने के बाद अब प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही रोज में सचिवालय से लेकर जिलों में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कई जिलों के डीएम और कप्तान बदले जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद को अंजाम देने से पहले ही नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे थे। तीरथ राज में नौकरशाही में बड़ा बदलाव नहीं हो पाया। मुख्य सचिव और जिलों के डीएम-पुलिस कप्तान बदले जाने की सिर्फ चर्चाएं तैरती रहीं।

लेकिन मुख्य सचिव को बदले जाने के बाद अब नौकरशाही को ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि सरकार पहले सचिवालय में तैनात कुछ प्रमुख अफसरों के विभागों में बदलाव करेगी और उसके बाद जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान बदले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed