फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: four internet exchanges will be Establish in State soon

अच्छी खबर: उत्तराखंड को जल्द मिलेगी चार इंटरनेट एक्सचेंज की सौगात, ये होगा फायदा

Mon, 04 Oct 2021 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Oct 2021 10:46 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर गढ़वाल और कुमाऊं में दो-दो इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: four internet exchanges will be Establish in State soon
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अब इंटरनेट तेज रफ्तार से चलेगा। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर गढ़वाल और कुमाऊं में दो-दो इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित होंगे। बलूनी ने सोमवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेेखर से भेंट की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में बड़े शहरों में बड़ी कंपनियों में काम कर रहे उत्तराखंड के युवा घर लौट कर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत बेहद महसूस हो रही है।
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों के बीच अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलने से जहां रोजगार की राह आसान होगी तो दूसरी ओर औद्योगिकीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में इंटरनेट एक्सचेंज स्थापित किए जाएं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसकी सहमति दे कहा कि इस दिशा में जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है इंटरनेट एक्सचेंज
इंटरनेट एक्सचेंज के माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, डाटा केंद्रों और सामग्री वितरण नेटवर्क के बीच इंटरनेट डेटा का आदान-प्रदान होता है। यह इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करता है।

ये होगा लाभ
1. कॉल सेंटर, बीपीओ इंडस्ट्री को मिलेगा बढ़ावा।
2. ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में मिलेगी मदद।
3. वर्क फ्रॉम होम में अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी।
4. इंटरनेट आधारित इंडस्ट्री को मिलेगा लाभ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed