{"_id":"64384715ca6c86543e0e6f4c","slug":"uttarakhand-news-former-president-of-india-ramnath-kovind-will-reach-dehradun-today-on-three-day-visit-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: तीन दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: तीन दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Fri, 14 Apr 2023 05:11 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 14 Apr 2023 05:11 PM IST
सार
Former President Ramnath Kovind Dehradun Visit: पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होनें बाबा साहिब की नई प्रतिमा को देखकर खुशी जाहिर की। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर मेमोरियल पार्क पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उनकी पत्नी सविता कोविंद, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान बाबा साहिब की प्रतिमा के छोटा और उनके गरिमा के अनुरूप नहीं होने की बात को राज्यपाल ने संज्ञान लिया और प्रतिमा का जीर्णाेद्धार कर एक नया और भव्य स्वरूप दिया है। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल सहित कैंट बोर्ड के सभी अधिकारियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने इस कार्य के लिए अध्यक्ष कैंट बोर्ड ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता और सीईओ अभिनव सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Uttarakhand: केंद्रीय मंत्रियों का वाइब्रेंट गांवों का दौरा करने का सिलसिला जारी, अब पहुंचेंगे पीयूष गोयल