फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Former CM Harish Rawat warns, says - I will fast if secretariat does not remove ban on entry

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी चेतावनी, बोले-  सचिवालय प्रवेश पर प्रतिबंध न हटा तो करूंगा उपवास 

Thu, 10 Dec 2020 09:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Former CM Harish Rawat warns, says - I will fast if secretariat does not remove ban on entry
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : File Photo

सचिवालय में कोविड को देखते हुए आम लोगों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी मोर्चा खोला है। रावत ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार सचिवालय में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए हुए है और सत्ताधारी के नेता बेरोकटोक सचिवालय में आ जा रहे हैं।  

विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत के मुताबिक उनके उपवासों की सूची लंबी होती जा रही है। सचिवालय में आम आदमी के प्रवेश से सरकार को पता नहीं क्या खतरा है। पिछले लंबे समय से यहां प्रवेश प्रतिबंधित है। आम आदमी अपने काम के लिए सचिवालय जाना चाहता है लेकिन प्रवेश न होने के कारण नहीं जा पा रहा है। 
विज्ञापन


रावत ने इसी के साथ प्रदेश सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं हटाया तो वे उपवास कर विरोध जताएंगे। कांग्रेस इससे पहले भी सचिवालय को लेकर मुखर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईसीसी सदस्य गरिमा दसौनी की ओर सेेे भी कहा गया था कि सचिवालय में आम आदमी को भी प्रवेेश का अधिकार दिया जाए। कुछ समय पहले ही सचिवालय प्रशासन ने कोविड संक्रमण को देखते हुए सचिवालय में अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा बाकी सभी के पास रद्द कर दिए थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed