फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Former CM Harish Rawat silent fast in protest against inflation today

उत्तराखंड: कांग्रेस आज शिवालयों में करेगी जलाभिषेक, महंगाई के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत ने रखा मौन व्रत

Fri, 05 Nov 2021 12:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

एक ओर जहां आज पूर्व सीएम हरीश रावत ने उपवास रखा तो दूसरी ओर कल केदारपुरी में पांच बड़े कामों की स्वीकृति और धन देने की आकांक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में शिवालयों पर जलाभिषेक करेगी।

विज्ञापन
uttarakhand news: Former CM Harish Rawat silent fast in protest against inflation today
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता हरीश रावत। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन पर महंगाई के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने गुरुवार को मौन व्रत रखा। दूसरी ओर, शुक्रवार को कांग्रेस सभी जिलों में 12-12 शिवालयों में जलाभिषेक करेगी।

विज्ञापन

 

हरीश रावत ने रखा उपवास 
पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत गुरुवार को अपने आवास पर महंगाई के विरुद्ध पूर्व निर्धारित उपवास पर बैठे। उन्होंने कहा कि उनका यह उपवास जनता को समर्पित है, क्योंकि आज जनता महंगाई से सबसे अधिक पीड़ित है और त्योहारों का उत्साह फीका पड़ गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: 35 स्थानों पर होगा ऑनलाइन प्रसारण, देवालयों में पूजा अर्चना करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी को स्मरण करते हुए मौन उपवास को मैं समाप्त करता हूंं। मेरा यह मौन व्रत उन लोगों को समर्पित है जो महंगाई से त्रस्त हैं, जो अपने परिवार का ठीक से पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि महंगाई ने उनकी खरीदारी की शक्ति को छीन लिया है। महंगा तेल, महंगी गैस, महंगी सब्जियां हर चीज महंगा और लोग कैसे उन्मुक्त भाव से खुशी-खुशी दीपावली का त्यौहार मनाएं। मां उन सब लोगों को इतनी सामर्थ्य दो, धन संपदा दो कि उनके जीवन में भी खुशी आ सके। आप सबके लिए कल्याणकारी हो, मां लक्ष्मी सबका कल्याण करो।

वहीं शुक्रवार को पीएम मोदी के दौरे के मौके पर होने वाले कांग्रेस के जलाभिषेक के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इसके साथ ही हम भजन-कीर्तन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा अपने शिवालयों में केदारालय के दर्शन होते हैं। उन्हीं में हमें अपने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन होते हैं। हम उन्हीं के पास जाकर अरदास, प्रार्थना करेंगे। वह पांच नवंबर को सुबह नौ बजे दक्षेश्वर महादेव में जलाभिषेक करेंगे। कनखल चौराहे से भजन गाते हुए दक्षेश्वर महादेव के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे। 

परिवर्तन यात्रा का तीसरा चरण 20 से 24 नवंबर तक

प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में पद यात्राओं का आयोजन करेगी। दस नंबवर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘संकल्प विजय शंखनाद’ और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत कार्यक्रम होगा। 11 नवंबर को प्रदेश कार्यालय में विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

 

14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर न्याय पंचायत स्तर पर बाल एवं युवा सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 एवं 16 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर वरिष्ठ नेता रात्रि विश्राम करेंगे। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में मातृशक्ति सम्मान समारोहों का आयोजन होगा।

 

26 नवंबर को प्रदेशभर में संविधान बचाओ दिवस

20 नवंबर से 24 नवंबर तक तृतीय चरण की परिवर्तन यात्रा का आयोजन करने के साथ ही 26 नवंबर को प्रदेशभर में संविधान बचाओ दिवस आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed